Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
राजद ने मधुबन गांव में मनाया लालू प्रसाद यादव का 79वां जन्मदिन, ग्रामीणों ने उठाई रेलवे हॉल्ट की मां... पशु प्रेम की मिसाल बने नप अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया, नन्दी के निधन पर मुंडवाया सिर और कराया श्राद्ध भोज डूमरथर स्कूल में बच्चों और अभिभावकों ने मिलकर मनाया सीखने का उत्सव, गर्मी की छुट्टियों को बनाया ज्ञा... विश्व रक्तदाता दिवस पर 14 जून को संस्था लगाएगी रक्तदान शिविर, रक्तदाताओं के सम्मान में 19 जुलाई को ह... स्वास्थ्य लाभ के बाद विश्वविद्यालय लौटीं कुलपति प्रो.कुनुल कंदीर, डॉ.शम्स तबरेज खान ने किया स्वागत दुमका में लगा शौर्य संपर्क शिविर, सेना ने सुनी भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों की समस... बिजली संकट से मिली राहत, नप अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया ने किया ट्रांसफार्मर का उद्घाटन विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय पुस्तकालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : प्रकृति की रक्षा ही मानवता की सुरक्षा राखाबनी में गंदगी और अवैध खटाल संचालन के खिलाफ ग्रामीणों ने उठाई आवाज, आवेदन देकर आयुक्त से की कार्र...

फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष ओंकार नाथ झा का निधन, पीडीएस जगत में शोक की लहर

0 162

दुमका। फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सह जिला अध्यक्ष ओंकार नाथ झा का मंगलवार को रांची स्थित संफोर्ड अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही झारखंड सहित पूरे देश के लगभग पांच लाख जनवितरण प्रणाली विक्रेताओं में शोक की लहर दौड़ गई। दुमका शहर के राखबनी मोहल्ला निवासी स्वर्गीय झा वर्तमान में ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन के कार्यकारी अध्यक्ष भी थे। करीब 20 दिन पूर्व रांची में एक निजी कार्यक्रम के दौरान उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा था। पहले उन्हें पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया, बाद में स्थिति गंभीर होने पर संफोर्ड अस्पताल में शिफ्ट किया गया, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। उनके पुत्र राहुल झा द्वारा निधन की सूचना मिलते ही देशभर के पीडीएस विक्रेताओं एवं संगठन से जुड़े पदाधिकारियों में गहरा शोक व्याप्त हो गया। स्वर्गीय झा डीलरों की समस्याओं को सरकार और संबंधित पदाधिकारियों के समक्ष बेबाक और निर्भीक तरीके से रखने के लिए जाने जाते थे। उन्होंने अपना जीवन पीडीएस डीलरों के हितों की रक्षा और संगठन को मजबूत बनाने में समर्पित कर दिया। जिला महासचिव सुनील कुमार झा ने बताया कि उनके अथक प्रयासों से झारखंड सरकार द्वारा पीडीएस विक्रेताओं को अनुकंपा नियुक्ति, कमीशन वृद्धि एवं बकाया भुगतान जैसे कई महत्वपूर्ण लाभ प्राप्त हुए। उनके पुत्र राहुल झा के अनुसार, स्वर्गीय ओंकार नाथ झा का अंतिम संस्कार बुधवार को दिन के 12 बजे दुमका स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा। स्वर्गीय झा के निधन से पीडीएस संगठन ने एक मजबूत, जुझारू और कर्मठ नेतृत्वकर्ता को खो दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.