“दुमका में बहुप्रतीक्षित दुमका प्रीमियर लीग सीजन 2 के आयोजन को लेकर जिला क्रिकेट संघ ने तैयारी शुरू कर दी है। शुक्रवार को संघ के पदाधिकारियों के बीच हुई बैठक में टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर अहम चर्चा की गई।”
दुमका। दुमका में बहुप्रतीक्षित दुमका प्रीमियर लीग सीजन 2 के आयोजन को लेकर शुक्रवार को जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में जिला क्रिकेट संघ, दुमका के अध्यक्ष भास्कर अजीत सिंह, सचिव शावर्ण मनोज कुणाल तथा कन्वेनर डॉ.तुषार ज्योति मौजूद रहे। बैठक के दौरान टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जिला क्रिकेट संघ के सचिव शावर्ण मनोज कुणाल ने बताया कि यह बैठक आयोजन की दिशा में उठाया गया पहला कदम है। उन्होंने कहा कि इस चर्चा के बाद यह तय हो गया है कि बहुप्रतीक्षित दुमका प्रीमियर लीग सीजन 2 का आयोजन किया जाएगा। आगे की प्रक्रिया को अंतिम रूप देने के लिए संघ के पदाधिकारियों के साथ लगातार बैठकें की जाएंगी। संघ के अध्यक्ष भास्कर अजीत सिंह ने बताया कि इस टूर्नामेंट में पिछले सीजन की टीमों और उनके ऑनर को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही नए टीम ऑनर का भी स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें भाग लेंगी और टीमों के स्लॉट सीमित रहेंगे।वहीं, जिला क्रिकेट संघ के कन्वेनर सह पिछले सीजन के प्रायोजक डॉ.तुषार ज्योति ने बताया कि दुमका प्रीमियर लीग सीजन 2 का आयोजन भव्य तरीके से किया जाएगा। इस टूर्नामेंट के माध्यम से दुमका के स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलेगा। उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट की विस्तृत रूपरेखा और अन्य जानकारी जल्द ही सार्वजनिक की जाएगी।
ब्रेकिंग
राजद ने मधुबन गांव में मनाया लालू प्रसाद यादव का 79वां जन्मदिन, ग्रामीणों ने उठाई रेलवे हॉल्ट की मां...
पशु प्रेम की मिसाल बने नप अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया, नन्दी के निधन पर मुंडवाया सिर और कराया श्राद्ध भोज
डूमरथर स्कूल में बच्चों और अभिभावकों ने मिलकर मनाया सीखने का उत्सव, गर्मी की छुट्टियों को बनाया ज्ञा...
विश्व रक्तदाता दिवस पर 14 जून को संस्था लगाएगी रक्तदान शिविर, रक्तदाताओं के सम्मान में 19 जुलाई को ह...
स्वास्थ्य लाभ के बाद विश्वविद्यालय लौटीं कुलपति प्रो.कुनुल कंदीर, डॉ.शम्स तबरेज खान ने किया स्वागत
दुमका में लगा शौर्य संपर्क शिविर, सेना ने सुनी भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों की समस...
बिजली संकट से मिली राहत, नप अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया ने किया ट्रांसफार्मर का उद्घाटन
विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय पुस्तकालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण
विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : प्रकृति की रक्षा ही मानवता की सुरक्षा
राखाबनी में गंदगी और अवैध खटाल संचालन के खिलाफ ग्रामीणों ने उठाई आवाज, आवेदन देकर आयुक्त से की कार्र...