Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
दुमका प्रीमियर लीग सीजन 2 की तैयारी शुरू, 8 टीमों के साथ होगा भव्य आयोजन झारखंड की शान बनी दुमका की सुदीपा दत्ता, यूपीएससी में 41वीं रैंक से लहराया सफलता का परचम दुमका : रसिकपुर में सूखा कुआं बना खतरे का कारण, भरवाने की मांग दुमका में बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ के विरोध में भीम आर्मी का प्रदर्शन दुमका इस्कॉन में गौर पूर्णिमा महोत्सव : फूलों की होली और हरिनाम की गूंज, सजा वृंदावन सा दिव्य धाम 22 फरवरी को दुमका के शिव सुंदरी रोड में हुई मारपीट घटना का मुख्य अभियुक्त मंटू ओझा गिरफ्तार फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष ओंकार नाथ झा का निधन, पीडीएस जगत में शोक की लहर वृद्धाश्रम में खिला खुशियों का गुलाल, रोटी बैंक दुमका ने होली पर बांटा अपनापन और सम्मान होली मिलन समारोह में नवनिर्वाचित नप अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया ने दिया सौहार्द, सहयोग और विकास का संदेश डॉ.लुईस मरांडी ने किया होली हास्य अख़बार ‘उल्टा-पुल्टा’ का विमोचन

बोलबम : दुमका के शिवभक्त मंजय सिंह ने रचा इतिहास, जलार्पण को 264 बार आ चुके डाक बम

0 872
दुमका। वर्ष 1988 से लगातार डाक बम चल रहे दुमका के मंजय कुमार सिंह ने इस बार सावन की पहली सोमवारी 14 जुलाई को मात्र 14 घंटे में सुल्तानगंज से गंगाजल लाकर बाबाधाम देवघर में जलार्पण किया। 57 वर्षीय शिवभक्त मंजय दुमका शहर के राखाबनी मुहल्ला के रहने वाले है। उन्होंने बताया कि वे पिछले 37 साल से लगातार बतौर डाक बम बाबाधाम देवघर और बासुकिनाथ धाम पहुंच रहे है। अब तक वे 264 बार डाक बम आ चुके है, जिसमें उन्होंने 190 बार बाबाधाम देवघर में श्री वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग में गंगाजल चढ़ाया है। जबकि 74 बार उन्होंने बाबा बासुकिनाथ को बतौर डाक बम जलार्पण किया है। मंजय बताते है कि भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करने और उन्हें गंगाजल चढ़ाने से जीवन का सारा उतार-चढ़ाव खत्म हो जाता है। उन्होंने बताया कि उनके पिता स्व.रामजी सिंह भगवान शिव के परम भक्त थे। स्व.सिंह जब दूरसंचार विभाग देवघर में कार्यरत थे तो वे प्रतिदिन बाबाधाम मंदिर पूजा करने के लिए जाते थे। अपने पिता की शिवभक्ति से प्रेरित होकर ही वे भगवान शिव को पूजने लगे। वे कहते है कि भगवान शिव की भक्ति में उन्हें बड़ा आनंद मिलता है। गौरतलब है कि शिवभक्त मंजय क्रिकेट मैच देखने के बड़े दीवाने है। उन्होंने बताया कि एक बार एक क्रिकेट मैच में उन्होंने किसी भारतीय खिलाड़ी को शतक बनाते देखा तो उन्होंने ठानी कि वे डाक बम का शतक बनायेंगे, जिसे उन्होंने भगवान शिव की कृपा से डाक बम का दोहरा शतक लगाकर पूरा कर दिखाया है। मंजय ने कहा है कि भगवान शिव की कृपा हुई तो वे इस वर्ष भी सावन महीने के सभी सोमवार को जलार्पण के लिए बतौर डाक बम बाबाधाम देवघर और बासुकिनाथ पहुंचेंगे।
(कुलदीप कुमार की रिपोर्ट)
Leave A Reply

Your email address will not be published.