दुमका। 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो.कुनुल कंदीर ने झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी। अपने संबोधन में कुलपति प्रो.कंदीर ने तिरंगे के तीन रंगों का उल्लेख करते हुए कहा कि यह केवल रंग नहीं, बल्कि देश के मूलभूत सिद्धांतों का प्रतीक हैं। हरे रंग के महत्व को रेखांकित करते हुए उन्होंने पर्यावरण की सुरक्षा के लिए सभी से पेड़-पौधों की रक्षा करने की अपील की। कुलपति ने कहा कि देश के महापुरूषों के पदचिन्हों पर चलते हुए हमें राष्ट्र को प्रगति की ओर ले जाना है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने भी तिरंगे को सलामी दी।
#################
दुमका सहित पूरे देशवासियों को भारतीय स्वतंत्रता दिवस 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं!
दुमका सहित पूरे देशवासियों को भारतीय स्वतंत्रता दिवस 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं!