दुमका। 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को दुमका नगर कांग्रेस कमेटी के द्वारा स्थानीय बांध पाड़ा मुहल्ला स्थित देशरत्न डाॅ.राजेन्द्र प्रसाद स्मारक स्थल परिसर में झंडोत्तोलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां पार्टी के नगर अध्यक्ष मो.अलीमाम उर्फ टिंकू ने झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं ने भी तिरंगे को सलामी देकर देश के उन महापुरुषों को नमन किया, जिन्होंने देश की आजादी के लिए बलिदान दिया था।
#################
दुमका सहित पूरे देशवासियों को भारतीय स्वतंत्रता दिवस 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं!
दुमका सहित पूरे देशवासियों को भारतीय स्वतंत्रता दिवस 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं!