दुमका। शिरडी के साईं बाबा ने वर्ष 1918 में विजयादशमी के दिन ही महासमाधि ली थी। इस अवसर पर आज विजयादशमी के दिन गुरुवार को दुमका शहर के श्री बजरंगबली लोकनाथ साईं मंदिर में साईं बाबा की विशेष पूजा-अर्चना, आरती, भजन-कीर्तन व भंडारा का आयोजन किया गया। इससे पहले भक्तों ने साईं धुन “ॐ साईं नमो नमः, श्री साईं नमो नमः, जय जय साईं नमो नमः, सद्गुरु साईं नमो नमः” का जाप किया।
इस धार्मिक अनुष्ठान में मंदिर के पुजारी नीरज मिश्र, राधेश्याम साह, अरुण कुमार सिंह, सुमन साहा, देवेन्द्र कुमार चौधरी, जितेन्द्र साह, राम प्रवेश साह, आदित्य, अमर, विनोद सिंह आदि शामिल हुए। गौरतलब है कि आज बाबा को भंडारा में दुमका के साईं भक्त राम प्रवेश साह के द्वारा खीर का भोग अर्पित किया गया था।
