Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
पूर्व नगर परिषद् अध्यक्ष अमिता रक्षित ने यूपीएससी में 41वीं रैंक लाने वाली सुदीपा दत्ता को किया सम्म... दुमका प्रीमियर लीग सीजन 2 की तैयारी शुरू, 8 टीमों के साथ होगा भव्य आयोजन झारखंड की शान बनी दुमका की सुदीपा दत्ता, यूपीएससी में 41वीं रैंक से लहराया सफलता का परचम दुमका : रसिकपुर में सूखा कुआं बना खतरे का कारण, भरवाने की मांग दुमका में बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ के विरोध में भीम आर्मी का प्रदर्शन दुमका इस्कॉन में गौर पूर्णिमा महोत्सव : फूलों की होली और हरिनाम की गूंज, सजा वृंदावन सा दिव्य धाम 22 फरवरी को दुमका के शिव सुंदरी रोड में हुई मारपीट घटना का मुख्य अभियुक्त मंटू ओझा गिरफ्तार फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष ओंकार नाथ झा का निधन, पीडीएस जगत में शोक की लहर वृद्धाश्रम में खिला खुशियों का गुलाल, रोटी बैंक दुमका ने होली पर बांटा अपनापन और सम्मान होली मिलन समारोह में नवनिर्वाचित नप अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया ने दिया सौहार्द, सहयोग और विकास का संदेश

17 नवम्बर को हो सकता है सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय का 9वां दीक्षांत समारोह, 28600 छात्रों को डिग्री देने का निर्णय 

0 263

दुमका। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय में 17 नवम्बर को 9वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाना संभावित है। इस तिथि को लेकर विश्वविद्यालय को राजभवन से अनुमोदन प्राप्त हो चुका है। समारोह की तैयारी को लेकर गुरुवार को विश्वविद्यालय में परीक्षा बोर्ड की आकस्मिक बैठक आयोजित की गई।कुलपति प्रो.कुनुल कंदीर की अध्यक्षता वाली इस बैठक में इस वर्ष लगभग 28,600 छात्रों को डिग्री प्रदान करने का निर्णय लिया गया। बैठक में यह भी तय किया गया कि सभी परीक्षाओं के गोल्ड मेडलिस्ट की सूची एक-दो दिनों में विश्वविद्यालय के अधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी, ताकि छात्र उसे देख सकें और किसी प्रकार की आपत्ति होने पर चैलेंज कर सकें। बैठक में दीक्षांत समारोह में भाग लेने वाले स्नातकों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करने और समारोह के सफल आयोजन के लिए एक आयोजन समिति का गठन करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में वित्त सलाहकार ब्रजनंदन ठाकुर, डीएसडब्ल्यू डॉ.जैनेन्द्र यादव, प्रॉक्टर डॉ.राजीव कुमार, रजिस्ट्रार डॉ.राजीव रंजन शर्मा, एफओ डॉ.संजय कुमार सिन्हा, सीसीडीसी डॉ.अब्दुस सत्तार, परीक्षा नियंत्रक डॉ.रीना नीलिमा लकड़ा, डीन मानविकी डॉ.पीपी सिंह, डीन साइंस डॉ.संजय कुमार सिंह, ओएसडी परीक्षा डॉ.इंद्रनील मंडल, ओएसडी पीएचडी डॉ.इंद्रजीत कुमार, को-ऑर्डिनेटर बीएड, एमएड प्रो.अमिता कुमारी, डॉ.नीलेश कुमार, प्रो.दीपक कुमार आदि उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.