दुमका। विश्वविद्यालय अधिनियम 2000 की धारा 24 में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.कुनुल कंदीर ने विश्वविद्यालय की अकादमिक काउंसिल का पुनर्गठन कर दिया है। पुनर्गठित अकादमिक काउंसिल में कुलपति प्रो.कुनुल कंदीर अध्यक्ष होंगी। सदस्य के रूप में प्रति कुलपति, विश्वविद्यालय के चारों संकायों—वाणिज्य,सामाजिक विज्ञान, विज्ञान और मानविकी के डीन, झारखंड सरकार के उच्च शिक्षा विभाग के निदेशक तथा विभिन्न स्नातकोत्तर विभाग के अध्यक्षों को शामिल किया गया है। इसके अतिरिक्त रोटेशन के आधार पर गोड्डा कॉलेज, गोड्डा, आरडीबीएम कॉलेज, देवघर, एसआरटी कॉलेज, धमड़ी, एसपी कॉलेज, दुमका, मॉडल कॉलेज, पालोजोरी, मॉडल कॉलेज, सुगाबथान, मॉडल कॉलेज, दुमका, मॉडल कॉलेज, राजमहल, डिग्री कॉलेज, नाला, डिग्री कॉलेज, जरमुंडी, डिग्री कॉलेज, महगामा, डिग्री कॉलेज, शिकारीपाड़ा, डिग्री कॉलेज, मधुपुर, डिग्री कॉलेज, सारठ, एएन कॉलेज, दुमका, पथरगामा कॉलेज, गोड्डा, महिला कॉलेज, गोड्डा और जगन्नाथ मिश्रा कॉलेज, जसीडीह के प्राचार्य को अकादमिक काउंसिल में शामिल किया गया है। काउंसिल में सचिव के रूप में विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार नामित किए गए हैं। यह जानकारी विश्वविद्यालय के पीआरओ प्रो.दीपक कुमार ने दी है।
