दुमका। दुमका सदर प्रभाग के पुलिस निरीक्षक शिवलाल टुडू की सेवानिवृत्ति पर सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में एक समारोह का आयोजन कर उन्हें विदाई दी गयी। समारोह में अतिथि के रूप में दुमका सदर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विजय कुमार महतो, जरमुंडी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कच्छप, पुलिस उपाधीक्षक
मुख्यालय ईकुङ डुंगडुंग, जरमुंडी थाना प्रभारी श्यामानंद मंडल, अभियोजन कोषांग प्रभारी हरि प्रसाद साह, परिचारी प्रवर पुलिस केंद्र दुमका रमेश कुमार मंडल, जामा थाना प्रभारी अजीत कुमार, मसलिया थाना प्रभारी राजेश रोशन, रानेश्वर थाना प्रभारी बलराम सिंह और टोंगरा थाना प्रभारी गुरु चरण मांझी ने सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक श्री टुडू को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
