ब्रेकिंग
पुण्यतिथि पर दुमका में याद की गईं मदर टेरेसा, लोगों ने दी श्रद्धांजलि
ग्रीन माउंट एकेडमी में शिक्षक दिवस पर दिखी गुरु-शिष्य परंपरा की झलक
बेथेल मिशन स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा स...
रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार
बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर...
नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक
फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग
जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप...
मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल
पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन
जामा/दुमका। दुमका जिला के जामा प्रखंड अंतर्गत सरसाबाद पंचायत के मुखिया भाजपा नेता राजू पुजहर के महारो स्थित आवास में गुरूवार को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती मनायी गयी।
भाजपा नेता श्री पुजहर के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में अच्छी संख्या में ग्रामीणों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लेकर पूर्व प्रधानमंत्री स्व.वाजपेयी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता श्री पुजहर ने अटल जी के जीवन पर प्रकाश
डाला। उन्होंने कहा कि अटल जी एक महान राजनीतिज्ञ के साथ-साथ भविष्य दर्शक भी थे। उन्होंने कहा कि जिस समय वाजपेयी जी की सरकार एक मत से गिरी थी, उस समय सदन में उपस्थित कांग्रेसी सहित तमाम विपक्ष के नेता हंस रहे थे। उसी समय वाजपेयी जी ने कांग्रेसियों से कहा था कि
आज आप हंस लें। लेकिन एक ऐसा समय आयेगा जब देश में भाजपा की सरकार होगी। आगे चलकर वाजपेयी जी की भविष्यवाणी सच साबित हुई। आज भी देश में भाजपा की सरकार हैं। कार्यक्रम में श्री पुजहर ने बच्चों के बीच कलम, कॉपी बांटे और उन्हें अटलजी के बताये रास्ते पर चलने को
प्रेरित भी किया। कार्यक्रम में ग्रामीणों के साथ भाजपा के दुर्योधन राय, उज्वल सेन, नयन दा, दिलीप साह, लखी मंडल, मनोज साह, आनद मंडल, नयन रुज, कपिल दा, विजय मंडल, आनद कुनाई, अनूप सेन, मंजू देवी, बिसाखा देवी,
लखिया महतो विनोद मंडल, सुजीत मंडल, उज्वल मंडल आदि उपस्थित थे।