Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय पुस्तकालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : प्रकृति की रक्षा ही मानवता की सुरक्षा राखाबनी में गंदगी और अवैध खटाल संचालन के खिलाफ ग्रामीणों ने उठाई आवाज, आवेदन देकर आयुक्त से की कार्र... रक्तदान कर शशि रंजन शशि ने निभाया मानवता का धर्म, जरूरतमंद मरीज को दिया जीवनदान खोरठा साहित्य के पुरोधा सुकुमार जी को दुमका में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि कुत्ता काटने की घटनाओं पर रोक के लिए जिला प्रशासन सक्रिय, बनेगा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर दुमका में दो दिवसीय निःशुल्क योग शिविर 4 जून से दुमका शहर के रसिकपुर बड़ा बांध से वृद्ध विष्णु प्रसाद साह लापता, परिजन परेशान ब्रह्माकुमारीज का सात दिवसीय समर कैंप संपन्न, संस्कार, योग और आत्मविश्वास से निखरे बच्चे विशेष बच्चों के सर्वांगीण विकास को समर्पित रहा विकास विद्यालय का समर कैंप, समापन पर बच्चों ने किये इ...

तपसी में कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत सप्ताह का शुभारंभ

0 116

जामा। दुमका जिले के जामा प्रखंड के तपसी गांव स्थित काली मंदिर परिसर में आयोजित श्री श्री 108 श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का सोमवार को भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हो गया। इस अवसर पर निकाली गई 151 कलश यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कलश यात्रा कथा स्थल से प्रारंभ होकर पूरे गांव का भ्रमण करते हुए तपसी बागझोपा होते हुए मनजोगा के जोरिया पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से जल भरकर पुनः कथा स्थल पर वापसी की। पूरे मार्ग में भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालु भक्ति गीतों के साथ आगे बढ़ते रहे। इस यज्ञ के मुख्य यजमान बास्की पंडित हैं। आयोजन को सफल बनाने में आयोजन समिति के सदस्य पूरी सक्रियता के साथ व्यवस्था में जुटे रहे। आयोजकों के अनुसार यह सात दिवसीय कथा कार्यक्रम 29 मार्च तक चलेगा। कथा का वाचन देवी मधु श्री मालती उपाध्याय (कनखल, हरिद्वार, उत्तराखंड) के मुखारविंद से प्रतिदिन संध्या 7 बजे किया जा रहा है। 30 मार्च को कलश विसर्जन एवं महाप्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जो शाम 4 बजे से प्रारंभ होगा। आयोजन समिति ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण कर धर्म लाभ लेने की अपील की है। कार्यक्रम के दौरान भव्य झांकी भी आकर्षण का केंद्र रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.