Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय पुस्तकालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : प्रकृति की रक्षा ही मानवता की सुरक्षा राखाबनी में गंदगी और अवैध खटाल संचालन के खिलाफ ग्रामीणों ने उठाई आवाज, आवेदन देकर आयुक्त से की कार्र... रक्तदान कर शशि रंजन शशि ने निभाया मानवता का धर्म, जरूरतमंद मरीज को दिया जीवनदान खोरठा साहित्य के पुरोधा सुकुमार जी को दुमका में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि कुत्ता काटने की घटनाओं पर रोक के लिए जिला प्रशासन सक्रिय, बनेगा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर दुमका में दो दिवसीय निःशुल्क योग शिविर 4 जून से दुमका शहर के रसिकपुर बड़ा बांध से वृद्ध विष्णु प्रसाद साह लापता, परिजन परेशान ब्रह्माकुमारीज का सात दिवसीय समर कैंप संपन्न, संस्कार, योग और आत्मविश्वास से निखरे बच्चे विशेष बच्चों के सर्वांगीण विकास को समर्पित रहा विकास विद्यालय का समर कैंप, समापन पर बच्चों ने किये इ...

जामा के बांधा गांव में भाजपा नेता सुरेश मुर्मू के प्रयास से लगा बिजली का नया ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों में खुशी का माहौल

0 289
जामा। बिजली की समस्या से परेशान रहने वाले दुमका जिला के जामा प्रखंड अंतर्गत लगला पंचायत के बांधा गांव के लोग आज बेहद खुश नजर आये। गांव के लोग भाजपा नेता सुरेश मुर्मू की खूब तारीफ भी कर रहे थे। दरअसल इस गांव में लम्बे समय से बिजली का ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। ट्रांसफार्मर को ठीक कराने के लिए लोग विद्युत विभाग का चक्कर काट-काटकर थक चुके थे। बाद में ग्रामीणों ने भाजपा नेता श्री मुर्मू को समस्या से अवगत कराया। इस पर श्री मुर्मू ने तत्परता दिखाते हुए बिजली विभाग से समन्वय स्थापित कर गांव में नया ट्रांसफार्मर लगवा दिया। इस नये ट्रांसफार्मर का भापजा नेता श्री मुर्मू ने ही शुक्रवार को फीता काटकर उद्घाटन किया। बिजली आपूर्ति बहाल होते ही ग्रामीण खुशी से झूम उठे। ट्रांसफार्मर के उद्घाटन कार्यक्रम में ग्रामीणों के साथ भाजपा नेता इंद्रकांत यादव, दिलीप यादव, घोलटन खिरहर, रामयश कुमार, बिरेन्द्र चौधरी, अभिषेक कुमार आदि उपस्थित थे। ट्रांसफार्मर लगने पर ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए भाजपा नेता सुरेश मुर्मू का आभार प्रकट किया है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.