Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
पूर्व नगर परिषद् अध्यक्ष अमिता रक्षित ने यूपीएससी में 41वीं रैंक लाने वाली सुदीपा दत्ता को किया सम्म... दुमका प्रीमियर लीग सीजन 2 की तैयारी शुरू, 8 टीमों के साथ होगा भव्य आयोजन झारखंड की शान बनी दुमका की सुदीपा दत्ता, यूपीएससी में 41वीं रैंक से लहराया सफलता का परचम दुमका : रसिकपुर में सूखा कुआं बना खतरे का कारण, भरवाने की मांग दुमका में बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ के विरोध में भीम आर्मी का प्रदर्शन दुमका इस्कॉन में गौर पूर्णिमा महोत्सव : फूलों की होली और हरिनाम की गूंज, सजा वृंदावन सा दिव्य धाम 22 फरवरी को दुमका के शिव सुंदरी रोड में हुई मारपीट घटना का मुख्य अभियुक्त मंटू ओझा गिरफ्तार फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष ओंकार नाथ झा का निधन, पीडीएस जगत में शोक की लहर वृद्धाश्रम में खिला खुशियों का गुलाल, रोटी बैंक दुमका ने होली पर बांटा अपनापन और सम्मान होली मिलन समारोह में नवनिर्वाचित नप अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया ने दिया सौहार्द, सहयोग और विकास का संदेश

जिला क्रिकेट संघ दुमका का हुआ विस्तार, डाॅ.तुषार ज्योति संयोजक और अधिवक्ता विवेक नंदन बने उपाध्यक्ष

0 219

सुवेंदु चक्रवर्ती, चंदन गोराई, संजीव सिंह, सीतेश साहा, आनंद कश्यप, सूरज पाठक और पीटर टुडू बनाए गए कार्यकारी सदस्य

दुमका। जिला क्रिकेट संघ, दुमका के सचिव शावर्ण मनोज कुणाल के द्वारा गुरूवार को संघ का विस्तार किया गया। सचिव श्री कुणाल ने बताया कि 17 दिसम्बर 2025 को संघ की हुई बैठक में लिये गये निर्णय के आलोक में उन्होंने संघ का विस्तार किया है। उन्होंने बताया कि कार्यकारी समिति के विस्तार प्रक्रिया में पूर्व खिलाड़ियों के अनुभव एवं युवा खिलाड़ियों के जोश का समागम है। इससे भविष्य में जिला क्रिकेट संघ, दुमका एक नई उंचाई पर पहुंचेगा। समिति में खिलाड़ी व क्रिकेटप्रेमी सह दुमका प्रीमियर लीग के प्रायोजक डाॅ.तुषार ज्योति संयोजक और संघ के पूर्व पदाधिकारी सह पूर्व क्रिकेटर अधिवक्ता विवेक नंदन उपाध्यक्ष बनाये गये है। जबकि संघ के पूर्व पदाधिकारी समाजसेवी सुवेंदु चक्रवर्ती, पूर्व क्रिकेटर चंदन गोराई, दुमका क्रिकेट से जुड़े खेलप्रेमी संजीव सिंह, क्रिकेटप्रेमी समाजसेवी सीतेश साहा, युवा खिलाड़ी आनंद कश्यप उर्फ मोंटी, दुमका जिला के युवा ऑल राउंडर खिलाड़ी सूरज पाठक और सरजोम बेड़ा क्लब के सक्रिय सदस्य पीटर टुडू कार्यकारी सदस्य बनाये गये हैं। संघ के सचिव श्री कुणाल ने समिति के सभी नये सदस्यों का आभार व्यक्त किया  है, जिन्होंने जिला क्रिकेट संघ, दुमका के सकारात्मक प्रयासों को देखते हुए खुद को समिति में शामिल होने की अपनी सहमति प्रदान की। गौरतलब है कि गुरूवार को विस्तारित जिला क्रिकेट संघ की कार्यकारी समिति में सचिव श्री कुणाल ने पुराने पदाधिकारियों व खिलाड़ियों के साथ क्रिकेटप्रेमी, सहयोगियों, युवाओं व समाजसेवियों को स्थान दिया है, जिसकी लोगों ने सराहना की है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.