दुमका। नगर निकाय चुनाव के तहत दुमका नगर परिषद् के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी विनोद कुमार लाल ने कहा कि चुनाव जितने पर वे मास्टर प्लान बनाकर दुमका शहर का विकास करेंगे। श्री लाल बुधवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दुमका नगर परिषद् में बतौर उपाध्यक्ष उनका अधिकार सीमित था, जिसके कारण वे दुमका शहर का अपेक्षित विकास नहीं कर पाये। दुमका शहर के सर्वांगीण विकास के लिए ही वे अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे है। अध्यक्ष बनने पर वे खुटा बांध की तरह पूरे शहर को चमका देंगे। इस अवसर पर उन्होंने चुनाव को लेकर अपना लक्ष्य पत्र भी जारी किया। अपने लक्ष्य पत्र में श्री लाल ने मास्टर प्लान बनाकर प्राथमिकता के तौर पर विकसित दुमका का बेहतर रोडमैंप तैयार करने, शहर की साफ-सफाई के लिए डोर टू डोर
कचरा संग्रह करने, नालियों की नियमित सफाई करने, जल जमाव की समस्या का निदान करने, कचरा प्रबंधन के लिए आधुनिक कचरा प्रबंधन यूनिट की स्थापना करने, हर घर व हर चौक-चौराहों पर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करने, बेहतर सड़क, नाली और सुरक्षित पुल-पुलिया का निर्माण करने, भूमिगत और सुरक्षित विद्युतीकरण की व्यवस्था करने, हर गलियों व चैक-चैराहों में रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था करने, महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के तहत सीसीटीवी कैमरा लगाने, महिला शौचालय का निर्माण करने, महिला स्वयं सहायता समूहों को रोजगार के लिए प्रशिक्षण व प्रोत्साहन देने, युवाओं के लिए रोजगार एवं खेल की व्यवस्था करने, शहरी स्वास्थ्य केन्द्रों को सशक्त बनाने, नियमित स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन करने, ऑनलाइन शिकायत निवारण, मासिक जनता दरबार का आयोजन करने, क्लीन दुमका-ग्रीन दुमका की तर्ज पर वृक्षारोपण को बढ़ावा देने, पार्क एवं तालाबों का संरक्षण व
सौंदर्यीकरण करने, मैलगढ़ा की समस्या का समाधान करने, सब्जी मंडी में स्थानीय हाट के लिए उचित बाजार उपलब्ध कराने, बार काउंसिल के अधिवक्ताओं को मूलभूत सुविधाओं के साथ सम्मानित स्थान उपलब्ध कराने, गरीब, बुजुर्ग और दिव्यांगों को प्राथमिकता के आधार पर सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने, हर घर में पाइपलाइन से गैस सुविधा उपलब्ध कराने, शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने, स्थायी पार्किंग की व्यवस्था करने, जाति धर्म से उपर उठकर समावेशी विकास करने, दुमका नगर परिषद् को नगर निगम के रूप में तब्दील करने, एम्बुलेंस एवं शव वाहन उपलब्ध कराने, सहमति प्राप्त कर सकरी गलियों का चैड़ीकरण करने आदि की घोषणा की है।
