Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
पूर्व नगर परिषद् अध्यक्ष अमिता रक्षित ने यूपीएससी में 41वीं रैंक लाने वाली सुदीपा दत्ता को किया सम्म... दुमका प्रीमियर लीग सीजन 2 की तैयारी शुरू, 8 टीमों के साथ होगा भव्य आयोजन झारखंड की शान बनी दुमका की सुदीपा दत्ता, यूपीएससी में 41वीं रैंक से लहराया सफलता का परचम दुमका : रसिकपुर में सूखा कुआं बना खतरे का कारण, भरवाने की मांग दुमका में बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ के विरोध में भीम आर्मी का प्रदर्शन दुमका इस्कॉन में गौर पूर्णिमा महोत्सव : फूलों की होली और हरिनाम की गूंज, सजा वृंदावन सा दिव्य धाम 22 फरवरी को दुमका के शिव सुंदरी रोड में हुई मारपीट घटना का मुख्य अभियुक्त मंटू ओझा गिरफ्तार फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष ओंकार नाथ झा का निधन, पीडीएस जगत में शोक की लहर वृद्धाश्रम में खिला खुशियों का गुलाल, रोटी बैंक दुमका ने होली पर बांटा अपनापन और सम्मान होली मिलन समारोह में नवनिर्वाचित नप अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया ने दिया सौहार्द, सहयोग और विकास का संदेश

दुमका नगर परिषद् क्षेत्र का करेंगे विस्तार, जगह-जगह लगायेंगे टाइम कल, स्वच्छता होगी पहली प्राथमिकता : सतीश कुमार

0 209
दुमका। दुमका नगर परिषद् चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सतीश कुमार ने कहा कि अध्यक्ष निर्वाचित होने पर शहरी क्षेत्र का विस्तार करेंगे। परिसीमन बढ़ने से नगर परिषद् की आय बढ़ेगी, जो विकास कार्य में सहायक होगा। श्री कुमार सोमवार को अपने आवास में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शहर की समस्याओं को देखकर वे चुनावी मैदान में उतरे है। चुनाव की कोई तैयारी नहीं है और न ही उनका किसी से मुकाबला है। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष निर्वाचित होने पर वे दुमका शहर को घर की तरह साफ-सुथरा रखेंगे। स्वच्छता उनकी पहली प्राथमिकता होगी। शहर में जरूरत के हिसाब से जगह-जगह पर टाइम कल और टाॅयलेट की व्यवस्था की जायेगी। ताकि बाजार आने वाले लोगों को परेशानी न हो। पूरे शहर में सोलर स्ट्रीट लाइट की समुचित व्यवस्था की जायेगी। श्री कुमार ने कहा कि अध्यक्ष निर्वाचित होने पर वे स्थानीय दुकानदारों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए आवश्यक पहल करेंगे। नगर परिषद् में कर्मचारियों व सफाई कर्मियों की संख्या बढ़ाकर उनके मानदेय व वेतन का नियमित रूप से समय पर भुगतान किया जायेगा। शहर के बड़ा बांध तालाब की अच्छी तरह से सफाई की जायेगी। मैलगढ़ा की समस्या का समाधान किया जायेगा। इस अवसर पर श्री कुमार ने दुमका शहर के अपेक्षित  विकास के लिए स्थानीय मतदाताओं से अपने पक्ष में वोट देने की अपील भी की।
Leave A Reply

Your email address will not be published.