Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
पूर्व नगर परिषद् अध्यक्ष अमिता रक्षित ने यूपीएससी में 41वीं रैंक लाने वाली सुदीपा दत्ता को किया सम्म... दुमका प्रीमियर लीग सीजन 2 की तैयारी शुरू, 8 टीमों के साथ होगा भव्य आयोजन झारखंड की शान बनी दुमका की सुदीपा दत्ता, यूपीएससी में 41वीं रैंक से लहराया सफलता का परचम दुमका : रसिकपुर में सूखा कुआं बना खतरे का कारण, भरवाने की मांग दुमका में बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ के विरोध में भीम आर्मी का प्रदर्शन दुमका इस्कॉन में गौर पूर्णिमा महोत्सव : फूलों की होली और हरिनाम की गूंज, सजा वृंदावन सा दिव्य धाम 22 फरवरी को दुमका के शिव सुंदरी रोड में हुई मारपीट घटना का मुख्य अभियुक्त मंटू ओझा गिरफ्तार फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष ओंकार नाथ झा का निधन, पीडीएस जगत में शोक की लहर वृद्धाश्रम में खिला खुशियों का गुलाल, रोटी बैंक दुमका ने होली पर बांटा अपनापन और सम्मान होली मिलन समारोह में नवनिर्वाचित नप अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया ने दिया सौहार्द, सहयोग और विकास का संदेश

संपन्न हुआ एमजी काॅलेज रानीश्वर के एनएसएस इकाई 2 का विशेष शिविर

0 136
रानीश्वर। मयूराक्षी ग्रामीण काॅलेज, रानीश्वर के एनएसएस इकाई 2 के द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर रविवार को संपन्न हुआ। इस अवसर पर काॅलेज के प्राचार्य प्रो.नव कुमार पाल की अध्यक्षता में आयोजित समापन समारोह में सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डाॅ.धनंजय कुमार मिश्रा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। डाॅ.मिश्रा ने अपने संबोधन में स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों से अवगत कराते हुए समाज सेवा के लिए स्वेच्छा से आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने शिविर के सफल आयोजन के लिए कार्यक्रम पदाधिकारी  डॉ.स्वर्ण कुमार सिंह और प्राचार्य प्रो.पाल सहित सभी स्वयंसेवकों को बधाई एवं धन्यवाद दिया। समारोह में उपस्थित जिला नोडल पदाधिकारी डाॅ.रूपम कुमारी ने भी एनएसएस स्वयंसेवकों को अपने कर्तव्य के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डाॅ.मिश्रा के हाथों स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र भी वितरण किया गया। गौरतलब है कि कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ.स्वर्ण कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में सात दिवसीय विशेष शिविर के दौरान एनएसएस इकाई 2 के द्वारा गोद लिये गांव मोचीपाड़ा में कई प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। शिविर के दौरान एनएसएस के द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया था, जिसमें अच्छी संख्या में लोगों ने अपना इलाज कराया।
Leave A Reply

Your email address will not be published.