Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
पूर्व नगर परिषद् अध्यक्ष अमिता रक्षित ने यूपीएससी में 41वीं रैंक लाने वाली सुदीपा दत्ता को किया सम्म... दुमका प्रीमियर लीग सीजन 2 की तैयारी शुरू, 8 टीमों के साथ होगा भव्य आयोजन झारखंड की शान बनी दुमका की सुदीपा दत्ता, यूपीएससी में 41वीं रैंक से लहराया सफलता का परचम दुमका : रसिकपुर में सूखा कुआं बना खतरे का कारण, भरवाने की मांग दुमका में बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ के विरोध में भीम आर्मी का प्रदर्शन दुमका इस्कॉन में गौर पूर्णिमा महोत्सव : फूलों की होली और हरिनाम की गूंज, सजा वृंदावन सा दिव्य धाम 22 फरवरी को दुमका के शिव सुंदरी रोड में हुई मारपीट घटना का मुख्य अभियुक्त मंटू ओझा गिरफ्तार फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष ओंकार नाथ झा का निधन, पीडीएस जगत में शोक की लहर वृद्धाश्रम में खिला खुशियों का गुलाल, रोटी बैंक दुमका ने होली पर बांटा अपनापन और सम्मान होली मिलन समारोह में नवनिर्वाचित नप अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया ने दिया सौहार्द, सहयोग और विकास का संदेश

होली मिलन समारोह में नवनिर्वाचित नप अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया ने दिया सौहार्द, सहयोग और विकास का संदेश

0 144

दुमका। नगर विकास की दिशा तय करने से पहले आपसी समन्वय और विश्वास को मजबूत करने की मंशा से दुमका नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया ने होली मिलन समारोह के जरिए वार्ड पार्षदों के साथ सीधा संवाद किया। सोमवार को दुमका क्लब में आयोजित इस कार्यक्रम में सौहार्द, सहयोग और विकास का स्पष्ट संदेश दिया गया। समारोह के दौरान वार्ड पार्षदों ने बुके भेंट कर अध्यक्ष का स्वागत किया, वहीं अध्यक्ष एवं उनकी पत्नी ने पार्षदों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। गुलाल, शुभकामनाओं और सांस्कृतिक माहौल के बीच पार्षदों ने एक-दूसरे से मेल-जोल बढ़ाया। अध्यक्ष ने कहा कि होली मिलन का उद्देश्य केवल उत्सव नहीं, बल्कि सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को एक मंच पर लाकर टीम भावना के साथ काम करने की शुरुआत करना है।

महिला पार्षदों की भागीदारी को बताया लोकतंत्र की मजबूती

अभिषेक चौरसिया ने कहा कि इस बार परिषद में कई अनुभवी पार्षद चुने गए हैं, जिनके अनुभव का लाभ शहर को मिलेगा। उन्होंने 21 वार्डों में से 13 में महिला पार्षदों के निर्वाचित होने को ऐतिहासिक और सकारात्मक बताते हुए कहा कि 50 प्रतिशत आरक्षण के साथ महिलाओं की बढ़ती भूमिका स्थानीय लोकतंत्र को और मजबूत कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि होली के बाद सभी पार्षदों के साथ विस्तृत बैठक कर विकास की प्राथमिकताएं तय की जाएंगी और एक ठोस कार्ययोजना बनाई जाएगी।

20 मार्च तक शपथ ग्रहण, रसिकपुर में जल संकट पर त्वरित कदम

अध्यक्ष ने जानकारी दी कि 20 मार्च तक सभी वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण करा दिया जाएगा, जबकि अध्यक्ष पद की शपथ इससे पहले भी हो सकती है। रसिकपुर क्षेत्र में पेयजल संकट को गंभीर बताते हुए उन्होंने कार्यपालक पदाधिकारी को 5 मार्च से टैंकर के माध्यम से जलापूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उपाध्यक्ष के चयन पर उन्होंने कहा कि यह फैसला वार्ड पार्षदों द्वारा मतदान से किया जाएगा।

21 में से 20 वार्ड पार्षद रहे मौजूद

समारोह में 21 में से 20 वार्ड पार्षद उपस्थित रहे। वार्ड संख्या 5 की पार्षद मधु देवी की ओर से उनके पति एवं पूर्व वार्ड पार्षद मनोज अम्बष्ट प्रतिनिधि के रूप में शामिल हुए। मंच संचालन वार्ड नम्बर 8 के पार्षद महेश राम चंद्रवंशी ने किया, जबकि अरबी खातून और सोनी हेम्ब्रम ने संबोधन में अध्यक्ष के नेतृत्व में दुमका के विकास को लेकर उम्मीद जताई। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष ने सभी दुमकावासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम में नगर परिषद् के नवनिर्वाचित जन प्रतिनिधियों के बीच होली हास्य अखबार “उल्टा पुल्टा” का भी वितरण किया गया। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.