Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
पूर्व नगर परिषद् अध्यक्ष अमिता रक्षित ने यूपीएससी में 41वीं रैंक लाने वाली सुदीपा दत्ता को किया सम्म... दुमका प्रीमियर लीग सीजन 2 की तैयारी शुरू, 8 टीमों के साथ होगा भव्य आयोजन झारखंड की शान बनी दुमका की सुदीपा दत्ता, यूपीएससी में 41वीं रैंक से लहराया सफलता का परचम दुमका : रसिकपुर में सूखा कुआं बना खतरे का कारण, भरवाने की मांग दुमका में बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ के विरोध में भीम आर्मी का प्रदर्शन दुमका इस्कॉन में गौर पूर्णिमा महोत्सव : फूलों की होली और हरिनाम की गूंज, सजा वृंदावन सा दिव्य धाम 22 फरवरी को दुमका के शिव सुंदरी रोड में हुई मारपीट घटना का मुख्य अभियुक्त मंटू ओझा गिरफ्तार फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष ओंकार नाथ झा का निधन, पीडीएस जगत में शोक की लहर वृद्धाश्रम में खिला खुशियों का गुलाल, रोटी बैंक दुमका ने होली पर बांटा अपनापन और सम्मान होली मिलन समारोह में नवनिर्वाचित नप अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया ने दिया सौहार्द, सहयोग और विकास का संदेश

22 फरवरी को दुमका के शिव सुंदरी रोड में हुई मारपीट घटना का मुख्य अभियुक्त मंटू ओझा गिरफ्तार

0 120

दुमका। दुमका में गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को होटल सिटी गार्डन में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त मंटू ओझा उर्फ आदित्य कुमार और उसके सहयोगी राहुल राज को गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी के दौरान दोनों ने पुलिस टीम को देखकर गाली-गलौज और धक्का-मुक्की करते हुए भागने की कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को दबोच लिया।एसपी पीताम्बर सिंह खेरवार ने बताया कि 22 फरवरी को दुमका शहर के शिव सुंदरी रोड में मारपीट की घटना हुई थी, जिसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया था। पीड़ित की शिकायत पर नगर थाना में पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस मामले के मुख्य अभियुक्त मंटू ओझा को अब गिरफ्तार कर लिया गया है।
सोमवार रात सूचना मिली थी कि मंटू ओझा अपने एक सहयोगी के साथ शहर के एक होटल में छिपा हुआ है। इसके बाद नगर थाना, शिकारीपाड़ा थाना और जामा थाना की संयुक्त टीम ने होटल सिटी गार्डन में छापेमारी की। इस दौरान दोनों आरोपियों ने पुलिस के साथ दुर्व्यवहार और धक्का-मुक्की की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने का एक और मामला दर्ज किया गया है।
एसपी ने कहा कि मामले में फरार अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी की जा रही है।
बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला है राहुल राज
पुलिस के अनुसार, मंटू ओझा (लगभग 24 वर्ष), पिता कृष्णकांत ओझा, निवासी रानीबाग, थाना नगर, जिला दुमका, कई मामलों में वांछित था। वहीं राहुल राज (31 वर्ष), पिता स्व.विनोद रजक, निवासी काशीपुर, थाना नगर, जिला समस्तीपुर (बिहार) को भी मौके से गिरफ्तार किया गया।
मंटू ओझा पर 13 प्राथमिकी दर्ज
पुलिस विज्ञप्ति के मुताबिक, मंटू ओझा के खिलाफ वर्ष 2018 से 2025 के बीच लूट, मारपीट, रंगदारी, सरकारी कार्य में बाधा सहित अन्य गंभीर धाराओं में एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। वर्ष 2024 और 2025 में ही विभिन्न धाराओं के तहत 13 प्राथमिकी दर्ज की गई है।
राहुल राज का आपराधिक रिकॉर्ड
राहुल राज के खिलाफ भी वर्ष 2023 और 2025 में दुमका नगर थाना में आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें आईपीसी और बीएनएस की विभिन्न धाराएं शामिल हैं।
छापेमारी दल में शामिल थे ये अधिकारी
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम द्वारा की गई। टीम में नगर थाना प्रभारी, शिकारीपाड़ा थाना प्रभारी, जामा थाना प्रभारी सहित नगर थाना के कई पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.