Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
पूर्व नगर परिषद् अध्यक्ष अमिता रक्षित ने यूपीएससी में 41वीं रैंक लाने वाली सुदीपा दत्ता को किया सम्म... दुमका प्रीमियर लीग सीजन 2 की तैयारी शुरू, 8 टीमों के साथ होगा भव्य आयोजन झारखंड की शान बनी दुमका की सुदीपा दत्ता, यूपीएससी में 41वीं रैंक से लहराया सफलता का परचम दुमका : रसिकपुर में सूखा कुआं बना खतरे का कारण, भरवाने की मांग दुमका में बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ के विरोध में भीम आर्मी का प्रदर्शन दुमका इस्कॉन में गौर पूर्णिमा महोत्सव : फूलों की होली और हरिनाम की गूंज, सजा वृंदावन सा दिव्य धाम 22 फरवरी को दुमका के शिव सुंदरी रोड में हुई मारपीट घटना का मुख्य अभियुक्त मंटू ओझा गिरफ्तार फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष ओंकार नाथ झा का निधन, पीडीएस जगत में शोक की लहर वृद्धाश्रम में खिला खुशियों का गुलाल, रोटी बैंक दुमका ने होली पर बांटा अपनापन और सम्मान होली मिलन समारोह में नवनिर्वाचित नप अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया ने दिया सौहार्द, सहयोग और विकास का संदेश

पूर्व नगर परिषद् अध्यक्ष अमिता रक्षित ने यूपीएससी में 41वीं रैंक लाने वाली सुदीपा दत्ता को किया सम्मानित

0 66

दुमका। दुमका नगर परिषद् की पूर्व अध्यक्ष व भाजपा नेत्री अमिता रक्षित ने यूपीएससी में 41वीं रैंक हासिल करने वाली दुमका की बेटी सुदीपा दत्ता को शॉल, पुष्प और मिठाई भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर अमिता रक्षित ने कहा कि सुदीपा दत्ता की उपलब्धि दुमका और पूरे झारखंड राज्य के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण का यह एक बड़ा उदाहरण है कि बंगाली समुदाय की बेटी सुदीपा दत्ता ने प्रतिष्ठित संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) सिविल सेवा परीक्षा में 41वां स्थान प्राप्त कर दुमका की माटी को गौरवान्वित किया है। अमिता रक्षित ने कहा कि सुदीपा की सफलता से उनका मन प्रफुल्लित हुआ है और ऐसी बेटियों पर पूरे समाज को गर्व है। उन्होंने कहा कि सुदीपा की यह उपलब्धि जिले के युवाओं, खासकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। साथ ही उन्होंने सुदीपा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.