Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
इस्कॉन का रथयात्रा महोत्सव : मानो दुमका में उतर आया हो मथुरा-वृंदावन मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी रक्तदाताओं के सम्मान में सुरों की शाम कार्यक्रम 19 को, पश्चिम बंगाल के कलाकार हिन्दी सिनेमा के मधुर ...

भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर दुमका में ध्वजारोहण व संगोष्ठी, कार्यकर्ताओं ने दोहराई संगठन के प्रति निष्ठा

0 217

दुमका। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को दुमका में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा जिला कार्यालय डंगालपाड़ा में नगर अध्यक्ष मृणाल मिश्रा के नेतृत्व में कार्यक्रम की शुरुआत जिला अध्यक्ष रूपेश मंडल द्वारा पार्टी का ध्वज फहराकर की गई। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पार्टी के सिद्धांतों, विचारधारा और राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इसके साथ ही पुराने भाजपा कार्यालय में “भाजपा की विकास यात्रा” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें निवर्तमान जिला अध्यक्ष गौरवकांत एवं वर्तमान जिला अध्यक्ष रूपेश मंडल मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित हुए। गौरवकांत ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना एक वैचारिक क्रांति के रूप में हुई थी, जिसका उद्देश्य राष्ट्रवाद, सुशासन और अंत्योदय के सिद्धांतों को धरातल पर उतारना रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने संघर्ष और समर्पण के बल पर आज विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी के रूप में पहचान बनाई है तथा केंद्र सरकार के नेतृत्व में देश ने विकास, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। वहीं जिला अध्यक्ष रूपेश मंडल ने कहा कि भाजपा की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं, जो नि:स्वार्थ भाव से संगठन को मजबूत करने में जुटे रहते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को सुदृढ़ करने, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने और समाज के हर वर्ग से जुड़कर पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। नगर अध्यक्ष मृणाल मिश्रा ने भी कार्यकर्ताओं से संगठन के विस्तार के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने की अपील की। कार्यक्रम में धर्मेंद्र सिंह, पिंटू अग्रवाल, मनोज पहाड़िया, मनीष कुमार, श्रीधर दास, दिनेश सिंह, संतोष पांडेय, दीप्तांशु कोचगवे, रानी सिंह, अजय गुप्ता, संतोष साह, रंजीत सिंह, जयंत साहा, ऋषिकेश गुप्ता, आनंद झा, सौरभ कुमार, रंजीत यादव, सागर साहनी, लोटन दास, सन्नी सिंह, प्रेम साह, श्याम साह, देवकांत यादव, संजय शास्त्री, मनोज पाठक, राणा मुखर्जी, अनुज केशरी, आनंद कुमार, गायत्री जयसवाल, नीतू झा, अजय वर्मा, रंजना उपाध्याय, दर्शन हेंब्रम, संतोष ढीवर, सुजीत यदुवंशी, फारूक अनवर, राजेश वर्मा आदि उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.