दुमका। शहर के सब्जी मंडी स्थित दक्षिणमुखी श्री महावीर मंदिर में मंगलवार को विशेष पूजा-अर्चना का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव से हनुमान जी की आराधना की। कार्यक्रम के तहत भगवान हनुमान जी को हलवा एवं केला का विशेष भोग अर्पित किया गया। इसके उपरांत सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ हुआ, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूब गया। आरती के पश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर श्री साईं कृष्ण मित्र मंडली, दुमका के
प्रमुख रवि कांत सुमन एवं कुलदीप कुमार मिठ्ठू द्वारा हनुमान जी को 11 नारियल अर्पित किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में मंदिर के पुजारी सुनील मिश्रा सहित रणजीत सिंह, दीपक केवट, राम मंडल, लव कुमार मंडल, जयप्रकाश मंडल, सूरज मंडल, रमन मंडल, सुमन मंडल, दीपक कुमार, राहुल मंडल, आकाश जायसवाल, आकाश केवट, अमन केवट, अमन मंडल, कृष्ण केसरी, दीपक साह, संजीव कापरी, मिश्री सिंह आदि श्रद्धालुओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।
