Local & National News in Hindi

स्वतंत्रता दिवस पर दुमका में राज्यपाल करेंगे ध्वजारोहण, मूक-बधिर विद्यालय के बच्चों से किया संवाद

0 37

दुमका। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को दुमका के पुलिस लाइन में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार तिरंगा फहराकर सलामी देंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर राज्यपाल श्री गंगवार शुक्रवार को दुमका पहुंच गए। दुमका पहुंचने पर राज्यपाल ने हिजला स्थित राजकीय मूक-बधिर आवासीय विद्यालय का भ्रमण किया और वहां आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने बच्चों की शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं तथा उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली। राज्यपाल ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि मूक-बधिर बच्चे समाज की मुख्यधारा के समान रूप से महत्वपूर्ण हिस्सेदार हैं। उनके विकास के लिए परिवार, समाज, विद्यालय और सरकार को मिलकर सहयोगात्मक वातावरण तैयार करना होगा। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे अपनी प्रतिभा और क्षमता पर विश्वास रखें तथा शिक्षा के माध्यम से निरंतर आगे बढ़ने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों की किसी आवश्यकता या समस्या के संबंध में उन्हें अवश्य अवगत कराया जाए, ताकि उनके स्तर से जो भी सहयोग संभव हो, उपलब्ध कराया जा सके। संवाद के दौरान राज्यपाल ने अपने गृह क्षेत्र का उल्लेख करते हुए बताया कि वे उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद के मूल निवासी हैं। वहां भी मूक-बधिर विद्यार्थियों के लिए विद्यालय संचालित है और बरेली के ऐसे विद्यालय से जुड़े शिक्षकों से उनका संपर्क रहा है। राज्यपाल ने विद्यालय के क्लासरूम और कम्प्यूटर लैब का भी अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों से बातचीत कर उनकी प्रतिभा और गतिविधियों की जानकारी ली तथा उनका मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि ऐसे बच्चों के प्रति समाज का दृष्टिकोण समान अवसर और सहयोग का होना चाहिए। ऐसा वातावरण तैयार करने की जरूरत है, जिसमें बच्चे अपनी प्रतिभा को पहचान सकें, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें और अपने सपनों को साकार कर सकें। उन्होंने समाज के लोगों से मूक-बधिर एवं विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को प्रोत्साहित करने तथा उनकी शिक्षा और विकास में सहभागी बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल श्री गंगवार ने विद्यार्थियों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया तथा वृद्धजनों को सम्मानित भी किया।

कल पुलिस लाइन में होगा मुख्य समारोह

स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह को लेकर पुलिस लाइन में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार को दुमका पहुंचे राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार शनिवार को पुलिस लाइन में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद वे परेड का निरीक्षण कर तिरंगे को सलामी देंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर शहर में भी उत्साह का माहौल है।

#####

दुमका सहित पूरे देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं!

दुमका सहित पूरे देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं!

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दुमका में राज्यपाल करेंगे ध्वजारोहण, मूक-बधिर विद्यालय के बच्चों से किया संवाद हल्द्वानी में मंच के ‘शुद्धिकरण’ पर दुमका में कांग्रेस ने गांधी प्रतिमा के समक्ष सत्याग्रह कर जताया ... दुमका सहित पूरे देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं! अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर रक्तदान शिविर के साथ शुरू हुआ दो माह का जागरूकता अभियान नवनियुक्त सिविल सर्जन का कर्मचारी संघ ने किया स्वागत, बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था की जताई उम्मीद रोटी बैंक की तिरंगा यात्रा से देशभक्ति के रंग में रंगा दुमका शहर दुमका में बुधवार से सजेगा जादूगर शंकर सम्राट का मायावी संसार, मंच पर प्रकट होगा डायनासोर जीआई टैग से जादोपटिया को मिली वैश्विक पहचान, कृषि मंत्री नेहा तिर्की ने किया पेंटिंग का लोकार्पण एमजी कॉलेज रानीश्वर में एनएसएस ने चलाया तिरंगा सेल्फी अभियान दुमका में महोत्सव के रूप में मना विश्व आदिवासी दिवस, संस्कृति और विरासत की दिखी झलक