Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन श्रीकृष्णाष्टमी पर भक्तिमय होगा दुमका, मंदिरों में गूंजेगा ‘हरे कृष्ण’ का जयघोष नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया ग्रीन माउंट एकेडमी, निकाली सहायता रैली झामुमो नेता राजेश कुमार सिंह ने उठाई नोनीहाट बासुकीनाथ मोड़ को ‘नाग वासुकी चौक’ बनाने की मांग जेएससीए की एजीएम में दुमका क्रिकेट के विकास को लेकर हुई चर्चा चंदा चोरी और खान-खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ दुमका में कांग्रेस ने बोला हल्ला, किया धरना-प्रदर्शन रक्षाबंधन पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय डुमरथर के विद्यार्थियों ने पेड़ों को बांधी राखी, लिया पर्यावरण ... ग्रीन माउंट एकेडमी की आठों शाखाओं में धूमधाम से मना रक्षाबंधन

पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन

0 154

दुमका। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की ओर से गुरुवार को पूर्व गणतंत्र दिवस परेड 2026-27 के लिए विश्वविद्यालय स्तरीय चयन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न महाविद्यालयों के 60 एनएसएस स्वयंसेवकों ने भाग लिया। चयन प्रक्रिया के बाद 11 महिला और 11 पुरुष स्वयंसेवकों का चयन किया गया।

चयन शिविर में स्वयंसेवकों के शारीरिक दक्षता, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और व्यक्तित्व विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं का मूल्यांकन किया गया। चयनित स्वयंसेवक आगे राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की चयन प्रक्रिया में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे।

शिविर में साहिबगंज के नोडल पदाधिकारी प्रो.कुमार प्रशांत भारती, दुमका जिला नोडल पदाधिकारी डॉ.रूपम कुमारी, गोड्डा जिला नोडल पदाधिकारी डॉ. बासुकीनाथ झा सहित विभिन्न महाविद्यालयों के कार्यक्रम पदाधिकारी मौजूद रहे। इनमें एएन कॉलेज के डॉ. प्रमोद झा, शिकारीपाड़ा कॉलेज की डॉ. अनुराधा जायसवाल, आरडीबीएम कॉलेज देवघर की प्रो. निमिषा रिचर्ड होरो, बीजेए कॉलेज कुंडहित के प्रो. गणेश हेंब्रम, धमड़ी कॉलेज के प्रो.महेश्वर गोइत, जेजेएस कॉलेज मिहिजाम के डॉ.रंजीत यादव, देवघर कॉलेज की प्रो. इशप्रिया किंडो तथा एनसीसी के लेफ्टिनेंट डॉ.सेमूएल किस्कू उपस्थित थे। स्वयंसेवकों का स्वास्थ्य परीक्षण डॉ.मकसूद आलम और एएनएम सरिता कुमारी ने किया। शिविर के सफल आयोजन में विश्वविद्यालय कर्मी गौतम कुमार झा और लाल बिहारी साह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

राष्ट्रीय सेवा योजना की निदेशक डॉ.पूनम बिंझा ने चयनित स्वयंसेवकों को बधाई देते हुए कहा कि यह अवसर उनके व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ विश्वविद्यालय और राज्य का गौरव बढ़ाने का माध्यम बनेगा। उन्होंने सभी चयनित प्रतिभागियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

चयनित स्वयंसेवक

महिला वर्ग: सीखा कुमारी, बुलबुल कुमारी, सालू कुमारी, पायल प्रिया, रुबिका मरांडी, रीना मंडल, शांति किस्कू, पूनम कुमारी, सिमरन कुमारी, आरती कुमारी और उषा हेंब्रम।

पुरुष वर्ग: अनिल सोरेन, आदित्य कुमार रजक, प्रमोद मुर्मू, रामकृष्ण टुडू, बासेत हेंब्रम, रौशन मुर्मू, अभिषेक कुमार मोदी, रोहित कुमार साह, विजेंद्र नाथ तांती, रितेश कुमार रंजना और मनोज हांसदा। #####

Leave A Reply

Your email address will not be published.