Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
बिजली संकट से मिली राहत, नप अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया ने किया ट्रांसफार्मर का उद्घाटन विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय पुस्तकालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : प्रकृति की रक्षा ही मानवता की सुरक्षा राखाबनी में गंदगी और अवैध खटाल संचालन के खिलाफ ग्रामीणों ने उठाई आवाज, आवेदन देकर आयुक्त से की कार्र... रक्तदान कर शशि रंजन शशि ने निभाया मानवता का धर्म, जरूरतमंद मरीज को दिया जीवनदान खोरठा साहित्य के पुरोधा सुकुमार जी को दुमका में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि कुत्ता काटने की घटनाओं पर रोक के लिए जिला प्रशासन सक्रिय, बनेगा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर दुमका में दो दिवसीय निःशुल्क योग शिविर 4 जून से दुमका शहर के रसिकपुर बड़ा बांध से वृद्ध विष्णु प्रसाद साह लापता, परिजन परेशान ब्रह्माकुमारीज का सात दिवसीय समर कैंप संपन्न, संस्कार, योग और आत्मविश्वास से निखरे बच्चे

नगर परिषद् चुनाव को लेकर दुमका पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, कार्यकर्ताओं से किया पार्टी समर्थित प्रत्याशी अमिता रक्षित को जिताने का आह्वान

0 245
दुमका। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि नगर परिषद् का चुनाव केवल एक पद का चुनाव नहीं है, बल्कि यह दुमका की दिशा और दशा तय करने वाला चुनाव है। बीते वर्षों में नगर परिषद् में अव्यवस्था, भ्रष्टाचार और जन विरोधी कार्यशैली से जनता त्रस्त रही है। भाजपा इस चुनाव के माध्यम से नगर परिषद् को भ्रष्टाचार से मुक्त कर पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। श्री साहू मंगलवार को स्थानीय सुविधा होटल में नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा के द्वारा आयोजित दुमका नगर परिषद् चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता इस चुनाव को मिशन की तरह लड़ेगा। पार्टी का हर बूथ कार्यकर्ता मतदान के दिन सभी बूथों पर पूरी मजबूती से बैठेंगे। बूथ कमेटी, पन्ना प्रमुख और सक्रिय कार्यकर्ता मतदाताओं को संगठित कर यह सुनिश्चित करेंगे कि एक-एक वोट भाजपा समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में पड़े। प्रदेश अध्यक्ष श्री साहू ने कहा कि संगठन की ताकत बूथ से निकलती है और इसी ताकत के बल पर भाजपा यह चुनाव जीतेगी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दुमका नगर को अब खोखले वादों और दिखावटी राजनीति से मुक्ति चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर भाजपा की नीति, नीयत और नेतृत्व को जनता के सामने रखें तथा भाजपा समर्थित प्रत्याशी अमिता रक्षित के पक्ष में निर्णायक जन समर्थन तैयार करें। जिला अध्यक्ष रूपेश मंडल की अध्यक्षता वाली इस बैठक में गोड्डा के पूर्व विधायक सह दुमका नगर परिषद् चुनाव के प्रभारी अमित मंडल, पूर्व सांसद सुनील सोरेन और नगर परिषद् दुमका के अध्यक्ष पद की भाजपा समर्थित प्रत्याशी अमिता रक्षित सहित दुमका नगर परिषद् चुनाव प्रबंधन समिति के सभी सदस्य, पार्टी के प्रमुख व वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक के अंत में जिला अध्यक्ष रूपेश मंडल ने कहा कि दुमका जिला संगठन पूरी एकजुटता और अनुशासन के साथ मैदान में है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद् चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी की जीत के साथ दुमका नगर में परिवर्तन की शुरुआत तय है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.