Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
नौ दिन मौसी बाड़ी में रहने के बाद कल घर लौटेंगे महाप्रभु श्री जगन्नाथ स्वामी, दुमका में निकलेगी भव्य... इस्कॉन का रथयात्रा महोत्सव : मानो दुमका में उतर आया हो मथुरा-वृंदावन मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी

बिजली संकट से मिली राहत, नप अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया ने किया ट्रांसफार्मर का उद्घाटन

0 236

दुमका। शहर के वार्ड संख्या 6 स्थित शिव सुंदरी रोड, कुम्हार पाड़ा में लंबे समय से चली आ रही विद्युत आपूर्ति की समस्या के समाधान की दिशा में नगर परिषद् अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए शुक्रवार को नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया। ट्रांसफार्मर के चालू होने से क्षेत्र के सैकड़ों परिवारों को अब बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलने की उम्मीद जगी है। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया ने कहा कि नगरवासियों की मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि शहर के किसी भी मोहल्ले में बिजली, पानी, सफाई और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे भी कराया जाता रहेगा। स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से लो-वोल्टेज एवं बार-बार बिजली बाधित होने की समस्या बनी हुई थी, जिससे आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अध्यक्ष की पहल और सक्रिय प्रयासों से नए ट्रांसफार्मर की स्थापना संभव हो सकी, जिससे लोगों में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर वार्ड पार्षद निशा परवीन, वार्ड संख्या 8 के पार्षद महेश राम चंद्रवंशी, मो.इरशाद, मो.अलीमाम टिंकू सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों ने अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया द्वारा शहर में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान और सफाई व्यवस्था में हुए सुधार की भी सराहना की। लोगों ने कहा कि नगर परिषद् अध्यक्ष के नेतृत्व में शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों को गति मिली है और आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार पहल की जा रही है। स्थानीय नागरिकों ने नए ट्रांसफार्मर की सौगात के लिए अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी तरह विकास कार्यों का लाभ क्षेत्र को मिलता रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.