Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
महिला थाना में काउंसलिंग, छह मामलों में दोनों पक्षों के बीच हुआ आपसी समझौता दुमका फोटोग्राफिक एसोसिएशन का चुनाव संपन्न, कुमार रिपुल अध्यक्ष, रवि कुमार सचिव और मोहम्मद मुस्तफा ब... परीक्षा विभाग की अनियमितताओं को लेकर विद्यार्थी परिषद् ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन, 14 सितंबर तक का दि... गुरुदेव श्री श्री रविशंकर से जुड़े एसकेएमयू के शिक्षक-पदाधिकारी, मिला तनावमुक्त जीवन और सकारात्मक सो... गणेश महोत्सव : न जमीन, न आसन, हवा में विराजेंगे गणपति बप्पा; दुमका के बाँध पाड़ा में दिखेगी 20 फीट क... दुमका की अरबी खातून बनीं जरमुंडी विधानसभा कांग्रेस प्रभारी, महेश राम चंद्रवंशी को पोड़ैयाहाट और संजी... दुमका में रक्त की उपलब्धता बढ़ाने के लिए चलेगा प्रोजेक्ट रक्त संचयन अभियान नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दुमका में रोटी बैंक ने चलाया राहत सहयोग अभियान हनुमान चालीसा में छिपा है भक्ति का महासागर, पाठ से मिलता है अनेक देवी-देवताओं और संतों का आशीर्वाद शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर कल बंद रहेंगे दुमका के सभी स्कूल

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर दुमका में दो दिवसीय निःशुल्क योग शिविर 4 जून से

0 158

दुमका  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में भारत स्वाभिमान इकाई, दुमका, महिला पतंजलि योग समिति, दुमका एवं झारखण्ड कला केन्द्र, दुमका के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय निःशुल्क योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह योग शिविर 4 एवं 5 जून को प्रतिदिन प्रातः 5:00 बजे से 6:00 बजे तक झारखण्ड कला केन्द्र, सीताराम भवन, जिला नियंत्रण कक्ष के सामने, क्वार्टर पाड़ा, दुमका में आयोजित होगा। शिविर में अनुभवी योग प्रशिक्षिका मनोरमा यादव द्वारा योगासन, प्राणायाम, ध्यान एवं स्वस्थ जीवनशैली से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएगी। कार्यक्रम का समन्वयन संस्था की संगीत प्रशिक्षिका ऋतंभरा द्वारा किया जा रहा है। ऋतंभरा ने बताया कि केंद्र से संबद्ध छात्र-छात्राओं के लिए विगत कई वर्षों से जून माह में इस प्रकार का योग शिविर आयोजित किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि योग शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास का सशक्त माध्यम है। वर्तमान समय में बढ़ते तनाव, अनियमित दिनचर्या तथा विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव के लिए योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस निःशुल्क शिविर का उद्देश्य अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं, महिलाओं एवं योग प्रशिक्षुओं को योग के प्रति जागरूक कर स्वस्थ एवं निरोग जीवन के लिए प्रेरित करना है। आयोजक संस्था ने केंद्र से जुड़े सभी छात्राओं, महिलाओं एवं वरिष्ठजनों से अधिक से अधिक संख्या में योग शिविर में भाग लेने की अपील की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.