Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
इस्कॉन का रथयात्रा महोत्सव : मानो दुमका में उतर आया हो मथुरा-वृंदावन मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी रक्तदाताओं के सम्मान में सुरों की शाम कार्यक्रम 19 को, पश्चिम बंगाल के कलाकार हिन्दी सिनेमा के मधुर ...

दुमका के दक्षिणमुखी श्री महावीर मंदिर में हुई विशेष पूजा-अर्चना, श्रद्धालुओं में बंटा प्रसाद

0 192

दुमका। शहर के सब्जी मंडी स्थित दक्षिणमुखी श्री महावीर मंदिर में मंगलवार को विशेष पूजा-अर्चना का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव से हनुमान जी की आराधना की। कार्यक्रम के तहत भगवान हनुमान जी को हलवा एवं केला का विशेष भोग अर्पित किया गया। इसके उपरांत सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ हुआ, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूब गया। आरती के पश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर श्री साईं कृष्ण मित्र मंडली, दुमका के प्रमुख रवि कांत सुमन एवं कुलदीप कुमार मिठ्ठू द्वारा हनुमान जी को 11 नारियल अर्पित किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में मंदिर के पुजारी सुनील मिश्रा सहित रणजीत सिंह, दीपक केवट, राम मंडल, लव कुमार मंडल, जयप्रकाश मंडल, सूरज मंडल, रमन मंडल, सुमन मंडल, दीपक कुमार, राहुल मंडल, आकाश जायसवाल, आकाश केवट, अमन केवट, अमन मंडल, कृष्ण केसरी, दीपक साह, संजीव कापरी, मिश्री सिंह आदि श्रद्धालुओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.