Local & National News in Hindi

उपराजधानी से नारद जी : सफाई मित्र पूछ रहे —वादा कब होगा पूरा?

0 168

नारायण-नारायण! प्रभु को मेरा प्रणाम!

प्रभु : आइए नारद जी, उपराजधानी से क्या समाचार लाए हैं?

नारद जी : प्रभु, समाचार तो कई हैं। नगर परिषद् इन दिनों चर्चा में है। कुछ लोग इसे बदलाव की शुरुआत कह रहे थे, लेकिन अब चर्चा इस बात की है कि शुरुआत आखिर होगी कब?

प्रभु : ऐसा क्या हो गया?

नारद जी : प्रभु, सफाई मित्रों ने चुनाव के समय एक सपना देखा था। उन्हें भरोसा दिलाया गया था कि जीतते ही उनका मानदेय 12 हजार से बढ़ाकर 15 हजार रुपये कर दिया जाएगा। अब हाल यह है कि बढ़ोतरी की बात तो दूर, चार-चार माह का बकाया मानदेय भी नहीं मिल पाया है। सफाई मित्र कह रहे थे कि “प्रभु, 15 हजार बाद में मिल जाए, पहले चार महीने की मेहनत की कमाई ही मिल जाए तो बहुत है।”

प्रभु : अरे! फिर अध्यक्ष जी क्या कर रहे हैं?

नारद जी : प्रभु, शायद वादों की फाइल भी भुगतान वाली फाइल के नीचे दब गई है। इधर प्लास्टिक विरोधी अभियान भी बड़े जोर-शोर से शुरू हुआ था। कुछ दिनों तक लगा कि शहर से प्लास्टिक विदा हो जाएगी, लेकिन अब लगता है कि अभियान ही विदा हो गया। प्लास्टिक तो फिर पहले जैसी मुस्कान के साथ बाजार में घूम रही है। पटवारी गली वाला मामला भी चर्चा में है।

कुल मिलाकर प्रभु, नगर परिषद् में काम कम और चर्चाएं ज्यादा चल रही हैं। सफाई मित्र उम्मीद लगाए बैठे हैं, शहर अभियान का अगला अध्याय खोज रहा है और जनता समझने की कोशिश कर रही है कि चुनावी घोषणापत्र आखिर सपना था, संकल्प था या फिर सिर्फ चुनावी साहित्य।

बाकी प्रभु… उपराजधानी में सब कुछ ठीक-ठाक है।

फिर मिलते है, तब तक के लिए प्रणाम ! 👏

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ब्रेकिंग
ग्रीन माउंट एकेडमी और डीपीएस में चला ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय का नशामुक्ति प्रतिज्ञा अभिय... एमजी कॉलेज रानीश्वर में लगा रक्तदान शिविर, 11 यूनिट रक्त संग्रह राष्ट्रसेवा की भावना को समाज तक पहुंचाने वाले पूर्व सैनिक दीपक सिंह का आभार, रक्तदान को भी बताया राष... बासुकिनाथ में श्रद्धालुओं की सेहत से खिलवाड़, फिर पकड़ी गई मिलावटी खाद्य सामग्री जयंती पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न राजीव गांधी, कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि 1912 हेल्पलाइन सेवा अस्थायी रूप से बंद, वैकल्पिक नंबरों पर दर्ज कराएं बिजली संबंधी शिकायत रोटी बैंक ने नेत्रहीन विद्यालय में बिखेरी खुशियों की रोशनी, बच्चों को दिया प्यार और उपहार आने वाला समय कांग्रेस का है, जल्द राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के रूप में देखेगी जनता : अशोक वर्मा यदुवंशी महासभा का प्रांतीय यादव महासभा में एकीकरण, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के लिए बनी नई कमेटी बाबा बासुकिनाथ के नाम एक मां की चिट्ठी