Local & National News in Hindi

शहादत-ए-इमाम हुसैन की याद में दुमका जामा मस्जिद में लगा रक्तदान शिविर, 16 यूनिट रक्त संग्रह

0 166

दुमका। मोहर्रम के अवसर पर रविवार को दुमका स्थित जामा मस्जिद में अंजुमन इस्लामिया कमिटी एवं मुस्लिम यूथ कमिटी के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 16 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस अवसर पर अंजुमन के सदर परवेज़ अली ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शहादत-ए-इमाम हुसैन की याद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि यह पहल समाज में मानवता, सेवा और एकता का संदेश देती है। शिविर के आयोजन में शारिक खुर्शीद, अफरीद खान, साबिर अहमद, फरीद खान, अब्दुल अफरोज सहित अन्य लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं में परवेज़ अली, शारिक खुर्शीद, मोहम्मद कलीमुद्दीन, अफरीद खान, सज्जाद आलम, इमरान हैदर, साबिर अहमद, आबिद हुसैन, मोहम्मद हुसैन, नफिश अंसारी, आशिफ अली, अब्दुल रहमत, रियाज अहमद, साजिद रहमान, इबरार और जमीर अंसारी शामिल हैं। इस अवसर पर ग्लोकल ब्लड सेंटर के निदेशक वाजिद अंसारी, मो.इब्नुल हसन, अरबिंद कुमार, डॉ. शमीम अंसारी, डॉ. सरीफुल और रूपा कुमारी, राजेश चौरसिया सहित कई स्वास्थ्यकर्मी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ब्रेकिंग
कांग्रेस की समीक्षा बैठक में आगामी कार्यक्रमों की बनी रूपरेखा, 17 से 22 अगस्त तक होगी प्रखंडवार बैठक कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में दुमका में अभाविप ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला नशा विरोधी रील निर्माण प्रतियोगिता में साहिबगंज कॉलेज के रितेश रंजन झारखंड में प्रथम एमजी कॉलेज रानीश्वर में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम, मिली शैक्षणिक व्यवस्था की ... जतिन की शिवभक्ति और राष्ट्रप्रेम की अनूठी मिसाल : सुबह बासुकिनाथ में सेवा, फिर दिनभर तिरंगा यात्रा क... सावन में शिवभक्ति की मिसाल बना दुमका का दीनानाथ नाश्ता स्टॉल, यहां बन रहा बिना प्याज-लहसुन का नाश्ता एसआईआर 2026 : दुमका में पहला चरण पूरा, 1.29 लाख मतदाता असंग्रहणीय श्रेणी में चिन्हित संत रविदास की पावन मिट्टी कलश पहुंचा दुमका, भाजपा ने किया स्वागत पुण्यतिथि पर हिन्द क्लब ने गुरुजी शिबू सोरेन की दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि गुरुजी के प्रति प्रेम और सम्मान का अनूठा भाव, श्रद्धांजलि देने नेमरा पहुंचे एसकेएमयू के डॉ.शम्स तबरे...