Local & National News in Hindi

महिला पतंजलि योग समिति ने पगला बाबा मंदिर परिसर में कराया योगाभ्यास कार्यक्रम

0 175

दुमका। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को महिला पतंजलि योग समिति, दुमका के तत्वावधान में स्थानीय वीर कुंवर सिंह चौक स्थित पगला बाबा मंदिर परिसर में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। इस वर्ष के योग दिवस की थीम “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” के अनुरूप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी को ध्यान में रखते हुए उपस्थित योग साधकों एवं आम नागरिकों को विशेष योगाभ्यास एवं प्राणायाम का प्रशिक्षण दिया गया, जिससे बढ़ती उम्र में भी शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाए रखा जा सके। कार्यक्रम में राज्य कार्यकारिणी सदस्य एवं योग प्रशिक्षिका मनोरमा यादव ने मुख्य अतिथि एवं प्रशिक्षक के रूप में सहभागिता की। उनके मार्गदर्शन में योग शिक्षिकाओं द्वारा प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम के दौरान ऋतंभरा, आशुतोष नाग एवं अनुष्का कृष्णन द्वारा प्रस्तुत मधुर योग भजनों ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिकता एवं शांति से भर दिया। इस आयोजन को सफल बनाने में महिला पतंजलि योग समिति की पदाधिकारियों की सक्रिय भूमिका रही, जिनमें महिला प्रभारी सुभद्रा कुमारी, संगठन मंत्री पिंकी गुप्ता, महामंत्री  रेखा वर्णवाल, दुमका प्रखंड प्रभारी रेखा भगत, सोशल मीडिया प्रभारी रुचिषा भगत, सरैयाहाट प्रखंड प्रभारी पुष्पा कुमारी और नीलम मोर के नाम शामिल है। योग दिवस के इस अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में ममता सिंह, कान्ती देवी, शोभा भालोटिया, पिंकी जयसवाल, मनीषा अग्रवाल, अरूणा मिहारिया, पुष्पा देवी, रीता गुप्ता, शोभा देवी, दिलीप कुमार शर्मा, उदित चौधरी, दीनबंधु पाठक, सुमन कुमारी, पुष्पा कुमारी एवं मनीषा कुमारी सहित स्थानीय कई लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का समापन योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी के स्वस्थ, निरोग एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना के साथ किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ब्रेकिंग
कांग्रेस की समीक्षा बैठक में आगामी कार्यक्रमों की बनी रूपरेखा, 17 से 22 अगस्त तक होगी प्रखंडवार बैठक कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में दुमका में अभाविप ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला नशा विरोधी रील निर्माण प्रतियोगिता में साहिबगंज कॉलेज के रितेश रंजन झारखंड में प्रथम एमजी कॉलेज रानीश्वर में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम, मिली शैक्षणिक व्यवस्था की ... जतिन की शिवभक्ति और राष्ट्रप्रेम की अनूठी मिसाल : सुबह बासुकिनाथ में सेवा, फिर दिनभर तिरंगा यात्रा क... सावन में शिवभक्ति की मिसाल बना दुमका का दीनानाथ नाश्ता स्टॉल, यहां बन रहा बिना प्याज-लहसुन का नाश्ता एसआईआर 2026 : दुमका में पहला चरण पूरा, 1.29 लाख मतदाता असंग्रहणीय श्रेणी में चिन्हित संत रविदास की पावन मिट्टी कलश पहुंचा दुमका, भाजपा ने किया स्वागत पुण्यतिथि पर हिन्द क्लब ने गुरुजी शिबू सोरेन की दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि गुरुजी के प्रति प्रेम और सम्मान का अनूठा भाव, श्रद्धांजलि देने नेमरा पहुंचे एसकेएमयू के डॉ.शम्स तबरे...