Local & National News in Hindi

रोटी बैंक ने नेत्रहीन विद्यालय में बिखेरी खुशियों की रोशनी, बच्चों को दिया प्यार और उपहार

0 75

दुमका। समाजसेवा केवल जरूरतमंदों की मदद करने तक सीमित नहीं, बल्कि किसी के चेहरे पर मुस्कान लाना भी मानवता की सच्ची मिसाल है। इसी सोच के साथ रोटी बैंक, दुमका की ओर से गुरुवार को नेत्रहीन विद्यालय में बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। रोटी बैंक के संस्थापक जतिन कुमार के नेतृत्व में सदस्यों ने विद्यालय पहुंचकर बच्चों के बीच बिस्कुट, चॉकलेट, केक एवं नाश्ते का वितरण किया। बच्चों को उपहार भी दिए गए, जिससे विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल बन गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी देखते ही बन रही थी। जतिन कुमार ने बच्चों के साथ समय बिताकर उन्हें प्रेम, सहयोग, संवेदना और आपसी सद्भाव का संदेश दिया। बच्चों ने भी इस पहल का गर्मजोशी से स्वागत किया। उनके साथ बिताया गया समय और छोटी-छोटी खुशियां बच्चों के लिए यादगार बन गईं। रोटी बैंक के बुलंदर यादव ने कहा कि संस्था का उद्देश्य जरूरतमंदों की सहायता करने के साथ-साथ बच्चों और युवाओं में सेवा, संवेदना एवं मानवता की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए हर व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार दूसरों की खुशियों में सहभागी बनना चाहिए। विद्यालय परिवार ने रोटी बैंक की इस सामाजिक एवं मानवीय पहल की सराहना करते हुए संस्था के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन बच्चों के बीच खुशियां बांटने और समाजसेवा के संकल्प के साथ हुआ। कार्यक्रम में रोटी बैंक के संस्थापक अध्यक्ष जतिन कुमार के साथ बुलंदर यादव, राकेश, अमिता घोष एवं विद्यालय के बच्चे उपस्थित थे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ब्रेकिंग
बासुकिनाथ में श्रद्धालुओं की सेहत से खिलवाड़, फिर पकड़ी गई मिलावटी खाद्य सामग्री जयंती पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न राजीव गांधी, कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि 1912 हेल्पलाइन सेवा अस्थायी रूप से बंद, वैकल्पिक नंबरों पर दर्ज कराएं बिजली संबंधी शिकायत रोटी बैंक ने नेत्रहीन विद्यालय में बिखेरी खुशियों की रोशनी, बच्चों को दिया प्यार और उपहार आने वाला समय कांग्रेस का है, जल्द राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के रूप में देखेगी जनता : अशोक वर्मा यदुवंशी महासभा का प्रांतीय यादव महासभा में एकीकरण, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के लिए बनी नई कमेटी बाबा बासुकिनाथ के नाम एक मां की चिट्ठी श्रावणी मेला : तीसरी सोमवारी को बासुकिनाथ में उमड़ा आस्था का सैलाब, 1.82 लाख श्रद्धालुओं ने किया जला... श्री गुरुदक्षिणा कार्यक्रम के समापन पर आरएसएस स्वयंसेवकों ने लिया सेवा का संकल्प 80वें स्वतंत्रता दिवस पर उपराजधानी में शान से लहराया तिरंगा, लोगों ने दी सलामी