Local & National News in Hindi

श्रावणी मेला : तीसरी सोमवारी को बासुकिनाथ में उमड़ा आस्था का सैलाब, 1.82 लाख श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण

0 76

बासुकिनाथ। सावन की तीसरी सोमवारी पर बाबा बासुकिनाथ के प्रति आस्था और विश्वास का अद्भुत नजारा देखने को मिला। बाबा के दर्शन और जलार्पण के लिए बासुकिनाथ धाम में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। शाम पांच बजे तक करीब 1.82 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा बासुकिनाथ को जलार्पण किया। इनमें 2,483 श्रद्धालुओं ने शीघ्रदर्शनम के माध्यम से जलार्पण किया।

तीसरी सोमवारी को शीघ्रदर्शनम से मंदिर को 12,41,500 रुपये, गोलक से 1,44,670 रुपये और अन्य स्रोतों से 16,170 रुपये की आय प्राप्त हुई।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खैरवार और एसडीओ कौशल कुमार भी उपस्थित थे। अधिकारियों ने कंट्रोल रूम पहुंचकर सीसीटीवी के माध्यम से भीड़, कतार, प्रवेश-निकास, बैरिकेडिंग, जलार्पण और यातायात व्यवस्था की निगरानी की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उपायुक्त ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रतिनियुक्त अधिकारियों को पूरी मुस्तैदी से कर्तव्य निर्वहन का निर्देश दिया। मेला क्षेत्र में स्वच्छता, पेयजल, स्वास्थ्य, शौचालय और प्रकाश सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की भी लगातार निगरानी की गई।

बाबा बासुकिनाथ के प्रति अटूट आस्था और विश्वास के साथ श्रद्धालु निर्धारित कतार एवं अर्घा व्यवस्था से जलार्पण करते रहे। हर ओर बोल बम और बाबा बासुकिनाथ के जयकारों के बीच भक्तों ने जलार्पण कर सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की। प्रशासन की सक्रियता से तीसरी सोमवारी पर श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित और व्यवस्थित जलार्पण की व्यवस्था बनी रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ब्रेकिंग
बाबा बासुकिनाथ के नाम एक मां की चिट्ठी श्रावणी मेला : तीसरी सोमवारी को बासुकिनाथ में उमड़ा आस्था का सैलाब, 1.82 लाख श्रद्धालुओं ने किया जला... श्री गुरुदक्षिणा कार्यक्रम के समापन पर आरएसएस स्वयंसेवकों ने लिया सेवा का संकल्प 80वें स्वतंत्रता दिवस पर उपराजधानी में शान से लहराया तिरंगा, लोगों ने दी सलामी  ग्रीन माउण्ट एकेडमी की आठों शाखाओं में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस राज्यपाल ने परीक्षा व्यवस्था में सुधार और निष्पक्षता सुनिश्चित करने पर दिया जोर, प्रश्नपत्र लीक को ब... अखंड भारत के संकल्प के साथ आरएसएस ने मनाया अखंड भारत दिवस राज्यपाल ने किया तिरंगा यात्रा पुस्तक का विमोचन स्वतंत्रता दिवस पर दुमका में राज्यपाल करेंगे ध्वजारोहण, मूक-बधिर विद्यालय के बच्चों से किया संवाद हल्द्वानी में मंच के ‘शुद्धिकरण’ पर दुमका में कांग्रेस ने गांधी प्रतिमा के समक्ष सत्याग्रह कर जताया ...