Local & National News in Hindi

सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल देंगे मेधावियों को स्वर्ण पदक और उपाधि

0 111

दुमका। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय का 10वां दीक्षांत समारोह गुरुवार को दुमका के कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होगा। समारोह में झारखंड के राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो विशिष्ट अतिथि होंगे। राज्यपाल मेधावी छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक और उपाधियां प्रदान करेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने समारोह की तैयारियां पूरी कर ली हैं।
समारोह की तैयारियों के तहत बुधवार को पदकधारकों, पीएचडी उपाधि प्राप्त करने वाले शोधार्थियों तथा अकादमिक शोभायात्रा में शामिल होने वाले शिक्षकों एवं कर्मचारियों का पंजीकरण कराया गया। इसके लिए तीन काउंटर बनाए गए थे। वहीं, कुलानुशासक डॉ.राजीव कुमार की निगरानी में शोभायात्रा और पदक वितरण का पूर्वाभ्यास भी किया गया।
समारोह से पूर्व आयोजित प्रेस वार्ता में कुलपति डॉ.कुनूल कांदिर ने कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी देते हुए मीडिया से सहयोग की अपील की। परीक्षा नियंत्रक डॉ.रीना नीलिमा लकड़ा ने पदकधारकों की संख्या और निर्धारित परिधान की जानकारी दी। कुलसचिव डॉ.अब्दुस सत्तार ने भी पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार का आगमन सुबह 11 बजे होगा। संताली परंपरा के अनुसार लोटा-पानी से स्वागत के बाद 11:07 बजे अकादमिक शोभायात्रा निकाली जाएगी। दीप प्रज्वलन के बाद राज्यपाल 11:25 बजे समारोह के विधिवत उद्घाटन की घोषणा करेंगे। इसके बाद दीक्षांत स्मारिका का विमोचन होगा। सुबह 11:32 बजे से उपाधि वितरण और 11:42 बजे से स्वर्ण पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो का दीक्षांत संबोधन तथा दोपहर 12:15 बजे राज्यपाल का अध्यक्षीय संबोधन होगा। समारोह का समापन दोपहर 12:30 बजे निर्धारित है।
प्रेस वार्ता में डीन अकादमिक अफेयर्स डॉ.जैनेन्द्र यादव, ओएसडी परीक्षा डॉ.इंद्रनील मंडल, दीक्षांत मीडिया कमेटी के समन्वयक डॉ.अजय सिन्हा तथा कमेटी के सदस्य एवं पूर्व पीआरओ डॉ.दीपक कुमार दास उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन जनसंपर्क निदेशक डॉ.राजीव रंजन सिन्हा ने किया। ##### webakhbar.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ब्रेकिंग
मसानजोर डैम पहुंचकर एमजी कॉलेज के भूगोल के विद्यार्थियों ने किया फील्ड वर्क, बहुउद्देश्यीय परियोजना ... एसकेएमयू के 10वें दीक्षांत समारोह में 38 स्वर्ण पदक और 15 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि, राज्यपाल न... ‘मोदी कहीं नहीं जाएंगे’ के नारे के साथ दुमका में गरजे बाबूलाल मरांडी, ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ ... दुमका : तीन साल बाद भी अधूरी जामा-सुगनीबाद सड़क, निर्माण में अनियमितता का आरोप, आयुक्त से की जांच की... सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल देंगे मेधावियों को स्वर्ण पदक... धनतेरस : खरीदारी में सिर्फ ऑफर नहीं, स्थानीय दुकानदारों के भरोसे को भी दें महत्व 11 फरवरी को होगा ‘मिस्टर एंड मिस दुमका’ प्रतियोगिता, 8 श्रेणियों में प्रतिभाओं को मिलेगा मंच कार्तिक मास में भक्ति और दीपदान का संदेश दे रहा इस्कॉन दुमका, श्रद्धालुओं को किया आमंत्रित दुमका में स्टारलिंक के खिलाफ छात्र चेतना संगठन का विरोध मार्च, एलन मस्क का पुतला फूंका बड़ा बांध छठ घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा की होगी विशेष व्यवस्था, डॉ.तुषार ज्योति अध्यक्ष...