Local & National News in Hindi

11 फरवरी को होगा ‘मिस्टर एंड मिस दुमका’ प्रतियोगिता, 8 श्रेणियों में प्रतिभाओं को मिलेगा मंच

0 33

दुमका। दुमका की छिपी हुई प्रतिभाओं को पहचान और अपनी कला-कौशल का प्रदर्शन करने का अवसर देने के उद्देश्य से स्मार्ट स्किल बिजनेस एसोसिएट्स की ओर से ‘सिटी ऑफ ड्रीम्स’ पहल शुरू की गई है। इसके तहत आगामी 11 फरवरी 2027 को ‘मिस्टर एंड मिस दुमका’ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर मंगलवार को गांधी मैदान के निकट स्थित संस्था के कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर कार्यक्रम की रूपरेखा और उद्देश्य की जानकारी दी गई। संस्था की ओर से बताया गया कि प्रतियोगिता में कुल आठ श्रेणियां निर्धारित की गई हैं, जिनमें 4 से 35 वर्ष तक के प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता में बच्चों, किशोरों, युवाओं और दंपतियों के लिए अलग-अलग श्रेणियां रखी गई हैं। प्रतियोगिता के तहत 12 से 17 वर्ष के किशोरों के लिए मास्टर दुमका जूनियर और किशोरियों के लिए मिस दुमका जूनियर श्रेणी होगी। वहीं, 18 से 25 वर्ष के युवाओं के लिए मास्टर दुमका सीनियर और युवतियों के लिए मिस दुमका सीनियर प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसके अलावा 18 वर्ष से अधिक आयु के पुरुषों के लिए मिस्टर दुमका और महिलाओं के लिए मिसेज दुमका श्रेणी निर्धारित की गई है। विवाहित एवं अविवाहित प्रतिभागियों के लिए निर्धारित नियमों के अनुसार पंजीकरण किया जाएगा।

इसमें दंपतियों को भी अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। इसके लिए बेस्ट कपल श्रेणी रखी गई है। वहीं, नन्हे बच्चों के लिए क्यूट बेबी शो आयोजित होगा, जिसे दो आयु वर्गों 2 से 4 वर्ष और 5 से 8 वर्ष में बांटा गया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में संस्था के प्रवक्ता एवं सिटी ऑफ ड्रीम्स के प्रतिनिधि अंजनी शरण ने कार्यक्रम के उद्देश्य और इसकी परिकल्पना पर प्रकाश डाला। संस्था के निदेशक बिक्रम कुमार सिन्हा और अनुराग झा ने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से दुमका की प्रतिभाओं को एक बेहतर मंच उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। सोशल मीडिया हेड निलय देवेश ने भी आयोजन से जुड़ी तैयारियों की जानकारी साझा की। ##### webakhbar.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ब्रेकिंग
11 फरवरी को होगा ‘मिस्टर एंड मिस दुमका’ प्रतियोगिता, 8 श्रेणियों में प्रतिभाओं को मिलेगा मंच कार्तिक मास में भक्ति और दीपदान का संदेश दे रहा इस्कॉन दुमका, श्रद्धालुओं को किया आमंत्रित दुमका में स्टारलिंक के खिलाफ छात्र चेतना संगठन का विरोध मार्च, एलन मस्क का पुतला फूंका बड़ा बांध छठ घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा की होगी विशेष व्यवस्था, डॉ.तुषार ज्योति अध्यक्ष... राष्ट्रीय एकता दिवस पर एमजी कॉलेज रानीश्वर में दिलाई गई एकता की शपथ, इंदिरा गांधी को भी किया नमन पुण्यतिथि पर दुमका में याद की गईं इंदिरा गांधी, कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि एसकेएमयू की नई एकेडमिक काउंसिल में दुमका के डॉ.मनोज कुमार घोष को मिली जगह राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशिकांत दुबे का हमला, विदेशी संपर्कों पर उठाए सवाल स्वैच्छिक रक्तदान : रक्त की कमी दूर करने का सबसे कारगर उपाय 130 साल पुराना है गांदो का दुर्गा मंदिर, रानी शिवसुंदरी ने कराई थी स्थापना