Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
विद्यालय प्रबंधन समिति को सशक्त बनाने पर जोर, मास्टर ट्रेनरों को दिया जा रहा प्रशिक्षण; आरटीई और एनई... दुमका : एक डॉक्टर के व्हाट्सएप स्टेटस से मची हलचल ने दिया समाज को जरूरी संदेश दुमका में 19 नवंबर को होगी जिला स्तरीय गायन प्रतियोगिता, राज्य स्तर पर प्रतिभा दिखाने का मिलेगा मौका अङ्गक्षेत्र में दारिद्र्य-निष्क्रमण की परम्परा और प्राचीनतम सभ्यता के साक्ष्य टूटने की कगार पर प्राकृतिक जीव-शृंखला मसानजोर डैम पहुंचकर एमजी कॉलेज के भूगोल के विद्यार्थियों ने किया फील्ड वर्क, बहुउद्देश्यीय परियोजना ... एसकेएमयू के 10वें दीक्षांत समारोह में 38 स्वर्ण पदक और 15 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि, राज्यपाल न... ‘मोदी कहीं नहीं जाएंगे’ के नारे के साथ दुमका में गरजे बाबूलाल मरांडी, ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ ... दुमका : तीन साल बाद भी अधूरी जामा-सुगनीबाद सड़क, निर्माण में अनियमितता का आरोप, आयुक्त से की जांच की... सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल देंगे मेधावियों को स्वर्ण पदक...

विद्यालय प्रबंधन समिति को सशक्त बनाने पर जोर, मास्टर ट्रेनरों को दिया जा रहा प्रशिक्षण; आरटीई और एनईपी 2020 पर हुई विस्तृत चर्चा

0 70

दुमका (झारखंड)। विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और सामुदायिक सहभागिता को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) को सशक्त करने की पहल की जा रही है। इसी कड़ी में जिला शिक्षा अधीक्षक लक्ष्मण यादव की अध्यक्षता में बुधवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), दुमका के सभागार में दो दिवसीय जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। 19 नवंबर तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन, संरचना, भूमिका और जिम्मेदारियों के साथ-साथ शिक्षा व्यवस्था में उसकी प्रभावी भागीदारी पर विशेष चर्चा की जा रही है।
प्रशिक्षण का उद्देश्य मास्टर ट्रेनरों को इस तरह तैयार करना है, ताकि वे अपने-अपने प्रखंडों एवं विद्यालयों में एसएमसी की भूमिका को प्रभावी ढंग से लागू कराने में सहयोग कर सकें। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई), राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 (एनईपी) तथा विद्यालय प्रबंधन समिति के कार्यों एवं दायित्वों पर विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के जिला प्रभाग प्रभारी सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी सुमन्त कुमार ने एसएमसी के महत्व, विद्यालय संचालन में समुदाय एवं अभिभावकों की भागीदारी तथा समिति की जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला। वहीं प्रशिक्षक सीआरपी विश्वजीत राहा एवं हेमन्त कुमार सिन्हा ने आरटीई, एनईपी-2020 और एसएमसी के कार्य एवं दायित्वों से जुड़े विभिन्न पहलुओं को विस्तार से समझाया।
प्रशिक्षण में तकनीकी सहयोगी संस्था सेंटर फॉर कैटलाइजिंग चेंज (सी-3) के कार्यक्रम पदाधिकारी गौरव कुमार भी सहयोग कर रहे हैं। उनके द्वारा एसएमसी से संबंधित तकनीकी पहलुओं तथा प्रशिक्षण के प्रभावी संचालन में आवश्यक सहयोग प्रदान किया जा रहा है।
प्रशिक्षण को केवल सैद्धांतिक जानकारी तक सीमित न रखते हुए इसमें समूह चर्चा, विभिन्न गतिविधियों और व्यावहारिक अभ्यास को भी शामिल किया गया है। इसके माध्यम से प्रतिभागियों को विद्यालय एवं समुदाय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, एसएमसी की नियमित बैठक आयोजित करने, विद्यालय की आवश्यकताओं की पहचान करने तथा विद्यालय विकास से जुड़े निर्णय सामूहिक रूप से लेने की प्रक्रिया से अवगत कराया जा रहा है। प्रशिक्षण में इस बात पर विशेष जोर दिया जा रहा है कि विद्यालय प्रबंधन समिति केवल एक औपचारिक इकाई बनकर न रह जाए, बल्कि विद्यालय के विकास, शैक्षणिक वातावरण में सुधार और बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने में सक्रिय भूमिका निभाए। कार्यक्रम में सीआरपी राजेश प्रसाद झा, सोमनाथ खां, शैलेश कुमार, जयनंदन कुमार, अनिता देवी, चंदा कुमारी, कंचना कुमारी, शेखर कुमार सहित जिले के सभी बीआरपी एवं सीआरपी उपस्थित थे। ##### webakhbar.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.