ग्रामीणों की तत्परता और सूझबूझ से हादसा टला
तेज बहाव के कारण वह तैर नहीं पाया और जादूगोड़ा से काटसाकड़ा तक लगभग तीन किलोमीटर बाढ़ के पानी में बह गया। संयोगवश एक पेड़ सामने आ गया, जिसे पकड़कर वह काफी देर तक लटका रहा। बाद में पेड़ से लटका हुआ देख ग्रामीणों ने तुरंत हरकत में आते हुए उसे नदी से बाहर निकाला। ग्रामीणों की तत्परता और युवक की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया।
बड़ाकांजिया पंचायत के मुखिया का बेटा है सुगनाथ
जानकारी के अनुसार, डुमरिया प्रखंड के बड़ाकांजिया पंचायत के मुखिया सुरेश हेंब्रम का पुत्र सुगनाथ हेंब्रम रविवार को जादूगोड़ा क्षेत्र के बुरुई पुल पर अपने चार दोस्तों के साथ खड़ा था। उसी दौरान सभी दोस्तों ने शंख नदी में नहाने का विचार किया और बदन के सारे कपड़े उतारकर सिर्फ हाफ पैंट में नदी में कूद गए। लेकिन सुगनाथ जिन्स पैंट और टी-शर्ट पहने हुए ही नदी में कूद गया।
रविवार को शंख नदी के तेज बहाव के बीच पेड़ से लटका युवक (लाल घेरे में)। सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तत्परता दिखाई और काफी मशक्कत के बाद युवक को बचाया। इससे एक बड़ा हादसा टल गया।