Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन श्रीकृष्णाष्टमी पर भक्तिमय होगा दुमका, मंदिरों में गूंजेगा ‘हरे कृष्ण’ का जयघोष नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया ग्रीन माउंट एकेडमी, निकाली सहायता रैली झामुमो नेता राजेश कुमार सिंह ने उठाई नोनीहाट बासुकीनाथ मोड़ को ‘नाग वासुकी चौक’ बनाने की मांग

तीन किमी बहता रहा, फिर पेड़ से लटककर बचाई जान; ये तस्वीर रूह कंपा देगी!

0 423
डुमरिया में मूसलाधार बारिश के कारण नदी-नालों में उफान आ गया है। रविवार को एक युवक शंख नदी में बहते हुए लगभग तीन किलोमीटर दूर तक चला गया। सौभाग्य से, बहते हुए रास्ते में सामने एक पेड़ आ गया, जिससे लटककर उसने किसी तरह जान बचाई। ग्रामीणों ने मशक्कत से उसे सुरक्षित बाहर निकाला। 

ग्रामीणों की तत्परता और सूझबूझ से हादसा टला

तेज बहाव के कारण वह तैर नहीं पाया और जादूगोड़ा से काटसाकड़ा तक लगभग तीन किलोमीटर बाढ़ के पानी में बह गया। संयोगवश एक पेड़ सामने आ गया, जिसे पकड़कर वह काफी देर तक लटका रहा। बाद में पेड़ से लटका हुआ देख ग्रामीणों ने तुरंत हरकत में आते हुए उसे नदी से बाहर निकाला। ग्रामीणों की तत्परता और युवक की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया।

 

बड़ाकांजिया पंचायत के मुखिया का बेटा है सुगनाथ

जानकारी के अनुसार, डुमरिया प्रखंड के बड़ाकांजिया पंचायत के मुखिया सुरेश हेंब्रम का पुत्र सुगनाथ हेंब्रम रविवार को जादूगोड़ा क्षेत्र के बुरुई पुल पर अपने चार दोस्तों के साथ खड़ा था। उसी दौरान सभी दोस्तों ने शंख नदी में नहाने का विचार किया और बदन के सारे कपड़े उतारकर सिर्फ हाफ पैंट में नदी में कूद गए। लेकिन सुगनाथ जिन्स पैंट और टी-शर्ट पहने हुए ही नदी में कूद गया।

रविवार को शंख नदी के तेज बहाव के बीच पेड़ से लटका युवक (लाल घेरे में)। सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तत्परता दिखाई और काफी मशक्कत के बाद युवक को बचाया। इससे एक बड़ा हादसा टल गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.