Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
पूर्व नगर परिषद् अध्यक्ष अमिता रक्षित ने यूपीएससी में 41वीं रैंक लाने वाली सुदीपा दत्ता को किया सम्म... दुमका प्रीमियर लीग सीजन 2 की तैयारी शुरू, 8 टीमों के साथ होगा भव्य आयोजन झारखंड की शान बनी दुमका की सुदीपा दत्ता, यूपीएससी में 41वीं रैंक से लहराया सफलता का परचम दुमका : रसिकपुर में सूखा कुआं बना खतरे का कारण, भरवाने की मांग दुमका में बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ के विरोध में भीम आर्मी का प्रदर्शन दुमका इस्कॉन में गौर पूर्णिमा महोत्सव : फूलों की होली और हरिनाम की गूंज, सजा वृंदावन सा दिव्य धाम 22 फरवरी को दुमका के शिव सुंदरी रोड में हुई मारपीट घटना का मुख्य अभियुक्त मंटू ओझा गिरफ्तार फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष ओंकार नाथ झा का निधन, पीडीएस जगत में शोक की लहर वृद्धाश्रम में खिला खुशियों का गुलाल, रोटी बैंक दुमका ने होली पर बांटा अपनापन और सम्मान होली मिलन समारोह में नवनिर्वाचित नप अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया ने दिया सौहार्द, सहयोग और विकास का संदेश

पंजाब रेजिमेंटल सेंटर का समन्वय समाधान दल भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों व उनके आश्रितों से मिला

0 137

दुमका। झारखंड और बिहार सब एरिया के देखरेख में पंजाब रेजिमेंटल सेंटर का समन्वय समाधान दल दुमका जिले के भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों व उनके आश्रितों से 27 ओर 28 जून को मिला। इस दौरान पंजाब रेजिमेंटल सेंटर रामगढ़ कैंट के कमांडेंट ब्रिगेडियर साजेश बाबू पीजी की ओर से भेजे गए समन्वय समाधान दल ने भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों तथा उनके आश्रितों की समस्याओं को सुना। इस दल ने दुमका जिले के भूतपूर्व सैनिकों की शिकायतों के निवारण के लिए संबंधित अभिलेख कार्यालय व पेंशन विभाग की विसंगतियों को दूर किया। साथ ही समाधान दल ने प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिया। इस अवसर पर भूतपूर्व सैनिक संघ दुमका के अध्यक्ष हवलदार दीपक सिंह, जिला सैनिक संघ दुमका के नरेन्द्र कुशवाहा, शिव प्रसाद दास, जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के पदाधिकारी तथा अनेक भूतपूर्व सैनिक, सामान्य समाधान दल तथा वीर नारियां व उनके आश्रित उपस्थित थे। दल ने बताया की इस आयोजन का मकसद जहां वीर सैनिकों को याद करना और उनके सैनिक परिवारों की मदद करना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.