Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
पूर्व नगर परिषद् अध्यक्ष अमिता रक्षित ने यूपीएससी में 41वीं रैंक लाने वाली सुदीपा दत्ता को किया सम्म... दुमका प्रीमियर लीग सीजन 2 की तैयारी शुरू, 8 टीमों के साथ होगा भव्य आयोजन झारखंड की शान बनी दुमका की सुदीपा दत्ता, यूपीएससी में 41वीं रैंक से लहराया सफलता का परचम दुमका : रसिकपुर में सूखा कुआं बना खतरे का कारण, भरवाने की मांग दुमका में बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ के विरोध में भीम आर्मी का प्रदर्शन दुमका इस्कॉन में गौर पूर्णिमा महोत्सव : फूलों की होली और हरिनाम की गूंज, सजा वृंदावन सा दिव्य धाम 22 फरवरी को दुमका के शिव सुंदरी रोड में हुई मारपीट घटना का मुख्य अभियुक्त मंटू ओझा गिरफ्तार फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष ओंकार नाथ झा का निधन, पीडीएस जगत में शोक की लहर वृद्धाश्रम में खिला खुशियों का गुलाल, रोटी बैंक दुमका ने होली पर बांटा अपनापन और सम्मान होली मिलन समारोह में नवनिर्वाचित नप अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया ने दिया सौहार्द, सहयोग और विकास का संदेश

भाजपा ने दुमका में सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में किया वृक्षारोपण

0 245

दुमका। भारतीय जनता पार्टी ने अपने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत मंगलवार को दुमका के सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने विशेष रूप से भाग लेकर अपनी माता के नाम पर एक पौधा रोपकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री प्रसाद जी ने कहा, “मां केवल जन्मदात्री नहीं, बल्कि हमारी चेतना, संस्कार और संवेदना की आधारशिला होती हैं। एक वृक्ष मां के नाम पर लगाना न केवल पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारी है, बल्कि यह मां के प्रति प्रेम, आभार और सम्मान की जीवंत अभिव्यक्ति भी है। जिला अध्यक्ष गौरवकांत प्रसाद ने कहा भाजपा न केवल राजनीतिक दल है, बल्कि यह सामाजिक चेतना और राष्ट्रीय कर्तव्यबोध की भावना से प्रेरित एक सेवा संगठन है। इस अभियान से हम भावी पीढ़ियों के लिए हरित झारखंड की नींव रख रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों से अपील की गई कि वे अपने-अपने घरों एवं मोहल्लों में भी एक पेड़ अपनी मां के नाम लगाकर इस अभियान को जन-आंदोलन में परिवर्तित करें। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निवास मंडल, परितोष सोरेन, डॉ.अंजुला मुर्मू, जिला महामंत्री डॉ.पवन केसरी, मार्शल ऋषिराज टुडू, बबलू मंडल, गुंजन मरांडी, रूपेश मंडल, श्रीधर दास, मृणाल मिश्रा, बिमल मरांडी, ओम केसरी, दिनेश सिंह, नीतू झा, विद्यालय के प्राचार्य विमलेश, आचार्य, रमाकांत, विकास, कैलाश, आलोक आदि उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.