Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
पूर्व नगर परिषद् अध्यक्ष अमिता रक्षित ने यूपीएससी में 41वीं रैंक लाने वाली सुदीपा दत्ता को किया सम्म... दुमका प्रीमियर लीग सीजन 2 की तैयारी शुरू, 8 टीमों के साथ होगा भव्य आयोजन झारखंड की शान बनी दुमका की सुदीपा दत्ता, यूपीएससी में 41वीं रैंक से लहराया सफलता का परचम दुमका : रसिकपुर में सूखा कुआं बना खतरे का कारण, भरवाने की मांग दुमका में बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ के विरोध में भीम आर्मी का प्रदर्शन दुमका इस्कॉन में गौर पूर्णिमा महोत्सव : फूलों की होली और हरिनाम की गूंज, सजा वृंदावन सा दिव्य धाम 22 फरवरी को दुमका के शिव सुंदरी रोड में हुई मारपीट घटना का मुख्य अभियुक्त मंटू ओझा गिरफ्तार फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष ओंकार नाथ झा का निधन, पीडीएस जगत में शोक की लहर वृद्धाश्रम में खिला खुशियों का गुलाल, रोटी बैंक दुमका ने होली पर बांटा अपनापन और सम्मान होली मिलन समारोह में नवनिर्वाचित नप अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया ने दिया सौहार्द, सहयोग और विकास का संदेश

हरे कृष्ण महामंत्र के जाप से आत्मा की शुद्धि के साथ समस्त बुराईयों का होता हैं अंत : स्वामी सत्यबाक प्रभु

0 404

दुमका। इस्कॉन केंद्र दुमका में साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत रविवार को भक्तिवृक्ष कक्षा का आयोजन किया गया। इस कक्षा का उद्देश्य भक्तों को श्री कृष्ण भावनामृत के विषय में शिक्षित करना है। कक्षा की शुरुआत कीर्तन से हुई, जिससे संपूर्ण वातावरण दिव्य और भक्तिमय हो गया। आज की कक्षा में चैतन्य महाप्रभु के प्रसिद्ध अष्टक श्लोकों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही हरे कृष्ण महामंत्र (हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे, हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे) के भावार्थ को समझाया गया, जिससे आत्मा की शुद्धि होती है और समस्त बुराइयों का अंत होता है। स्वामी सत्यबाक गुरुदास प्रभु ने अपने प्रवचन में “नित्य सेवा” के महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि महाप्रभु श्री जगन्नाथ स्वामी के लिए कोई भी भक्त मासिक आधार पर अपनी सेवा अर्पित कर सकता है। यह सेवा धन, राशन अथवा शारीरिक श्रम किसी भी रूप में हो सकती है। इस्कॉन मंदिर में कोई भी भक्त आकर अपनी सेवाएं अर्पित कर सकता है। उन्होंने बताया कि 16 अगस्त को इस्कॉन दुमका में बड़े ही धूमधाम के साथ जन्माष्टमी मनाया जाएगा, जिसकी तैयारी जोरों पर चल रही हैं। स्वामी सत्यबाक प्रभु ने दुमका के सभी नागरिकों को इस पावन अवसर पर आकर सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है। (webakhbar.com)

Leave A Reply

Your email address will not be published.