Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी रक्तदाताओं के सम्मान में सुरों की शाम कार्यक्रम 19 को, पश्चिम बंगाल के कलाकार हिन्दी सिनेमा के मधुर ... गरीब सेवा समिति ने गरीब व असहाय लोगों को कराया भोजन, बांटी जरूरत की सामग्री

डॉ.नीरा यादव ने दिलाया भरोसा, विधानसभा सत्र में उठेगा झारखंड में पुस्तकालय और प्रशिक्षित पुस्तकालयाध्यक्ष का मुद्दा

0 387

कोडरमा। झारखंड प्रशिक्षित पुस्तकालय संघ के एक शिष्टमंडल ने रविवार को कोडरमा विधायक डॉ.नीरा यादव से उनके आवास में मुलाकात कर झारखंड में पुस्तकालय और पुस्तकालयाध्यक्ष से संबंधित एक मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में संघ ने अन्य राज्यों की तरह झारखंड में सार्वजनिक पुस्तकालय अधिनियम पारित करवाने, उच्च एवं तकनीकी शिक्षण संस्थानों में सृजित पुस्तकालय कर्मियों की नियुक्ति कराने, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के द्वारा संचालित सभी सरकारी विद्यालयों में पुस्तकालय कर्मियों का पद सृजन एवं उसकी बहाली कराने, जामताड़ा जिले के अंदर पंचायत स्तर पर पुस्तकालय का संचालन एवं पुस्तकालय अध्यक्ष की नियुक्ति कराने, सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के अंतर्गत 80 पुस्तकालय अध्यक्ष के पदों की लंबित बहाली की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरी कराने आदि की मांग की है। संघ की इस मांग पर झारखंड की पूर्व शिक्षा मंत्री विधायक डॉ.यादव ने कहा कि आगामी मानसून विधानसभा सत्र में इन मुद्दों को उठाया जाएगा। विधायक सह पुस्तकालय समिति की अध्यक्ष डॉ.यादव से मिलने वाले शिष्टमंडल में दुमका से विवेक कुमार, संदीप कुमार चंद्रा, निर्मल भंडारी, सूरज कुमार पाल, धीरज रजक, सौरभ रजक, हजारीबाग से बलराम प्रसाद, राजेश कुमार जामताड़ा से बबलू मंडल और गोड्डा से पप्पू कुमार रंजन शामिल थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.