Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
दुमका प्रीमियर लीग सीजन 2 की तैयारी शुरू, 8 टीमों के साथ होगा भव्य आयोजन झारखंड की शान बनी दुमका की सुदीपा दत्ता, यूपीएससी में 41वीं रैंक से लहराया सफलता का परचम दुमका : रसिकपुर में सूखा कुआं बना खतरे का कारण, भरवाने की मांग दुमका में बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ के विरोध में भीम आर्मी का प्रदर्शन दुमका इस्कॉन में गौर पूर्णिमा महोत्सव : फूलों की होली और हरिनाम की गूंज, सजा वृंदावन सा दिव्य धाम 22 फरवरी को दुमका के शिव सुंदरी रोड में हुई मारपीट घटना का मुख्य अभियुक्त मंटू ओझा गिरफ्तार फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष ओंकार नाथ झा का निधन, पीडीएस जगत में शोक की लहर वृद्धाश्रम में खिला खुशियों का गुलाल, रोटी बैंक दुमका ने होली पर बांटा अपनापन और सम्मान होली मिलन समारोह में नवनिर्वाचित नप अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया ने दिया सौहार्द, सहयोग और विकास का संदेश डॉ.लुईस मरांडी ने किया होली हास्य अख़बार ‘उल्टा-पुल्टा’ का विमोचन

शॉर्ट फिल्म धोखा ही धोखा पार्ट 2 में नजर आयेंगे दुमका के कलाकार डाॅ.नवीन चन्द्र ठाकुर

0 531
डॉ.नवीन चन्द्र ठाकुर

दुमका। एसआर फिल्मस के बैनर तले बन रही हिन्दी शॉर्ट फिल्म ‘‘धोखा ही धोखा पार्ट 2’’ में दुमका के वरिष्ठ कलाकार डॉ.नवीन चन्द्र ठाकुर नजर आयेंगे। नवीन ने बताया कि फिल्म की शूटिंग बिहार के पटना, हाजीपुर क्षेत्र में की गई है। इस फिल्म के निर्देशक एवं लेखक संजीव सुकून हैं। फिल्म में नवीन ने एक शिक्षित दुकानदार की भूमिका अदा की है। नवीन के अनुसार धोखा ही धोखा एक सामाजिक कहानी है। इस फिल्म में समाज की उन महिलाओं की वर्तमान स्थिति को दर्शाया गया है, जो प्यार के चक्कर में अपनी और अपने पति की शादीशुदा जिंदगी को तबाह कर रही है। फिल्म में राजनीति के चक्कर में समाज और देश को एक नेता कैसे गुमराह करते है उसे भी दिखाया गया है। गौरतलब है कि दुमका शहर के राखाबनी-कुरूवा के रहने वाले डाॅ.नवीन चन्द्र ठाकुर अब तक कई हिन्दी, बांग्ला, भोजपुरी आदि फिल्मों में काम कर चुके है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.