Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन श्रीकृष्णाष्टमी पर भक्तिमय होगा दुमका, मंदिरों में गूंजेगा ‘हरे कृष्ण’ का जयघोष नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया ग्रीन माउंट एकेडमी, निकाली सहायता रैली झामुमो नेता राजेश कुमार सिंह ने उठाई नोनीहाट बासुकीनाथ मोड़ को ‘नाग वासुकी चौक’ बनाने की मांग

झारखंड प्रशासनिक सेवा में हुआ एसकेएमयू के सेवानिवृत शिक्षेकत्तर कर्मचारी डॉ.चंद्रशेखर के पुत्र तुषार शेखर का चयन

0 1,020

दुमका। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के सेवानिवृत शिक्षेकत्तर कर्मचारी डॉ.चंद्रशेखर कुमार सिंह के पुत्र तुषार शेखर का चयन झारखंड प्रशासनिक सेवा में हुआ है। इस संबंध में झारखंड लोक सेवा आयोग के द्वारा जारी परीक्षा परिणाम में तुषार का रैंक 83 दर्शाया गया है। वर्तमान में तुषार बिहार राज्य के पूर्णिया जिला में इफको में फील्ड ऑफिसर के पद पर कार्यरत है। तुषार विश्वविद्यालय के सेवानिवृत शिक्षेकत्तर कर्मचारी डॉ.सिंह के इकलौते पुत्र है। बेटे की इस सफलता पर डॉ.सिंह काफी खुश हैं। उन्होंने बताया कि तुषार ने दुमका के संत जोसेफ स्कूल से मैट्रिक की परीक्षा पास की थी। इंटर की पढ़ाई तुषार ने जवाहरलाल मेमोरियल इंटर कॉलेज, धनबाद से पूरी की हैं। जबकि कृषि विज्ञान में स्नातक की डिग्री बिरसा कृषि विश्वविद्यालय रांची से हासिल की है। तुषार की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों एवं शिक्षकों में डॉ.जैनेन्द्र यादव, डॉ.जय कुमार साह, डॉ.संजय कुमार सिंह, डॉ.संजीव कुमार सिन्हा, डॉ.शम्स तबरेज खान, डॉ.अजय सिन्हा, डॉ.राजीव रंजन सिन्हा, डॉ.स्वतंत्र कुमार सिंह, डॉ.संजीव कुमार, डॉ.इंद्रनील मंडल, डॉ.रणजीत कुमार सिंह, डॉ.राजेश प्रसाद, डॉ.एलके पांडेय, डॉ.टीपी सिंह, डॉ.वेद प्रकाश आदि ने खुशी जाहिर करते हुए पिता पुत्र दोनों को बधाई दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.