एसकेएमयू ने की संताल परगना के विभिन्न 31 काॅलेजों में नये विश्वविद्यालय प्रतिनिधि की नियुक्ति
0 477
दुमका। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के द्वारा संताल परगना के विभिन्न 31 कॉलेजों में नए विश्वविद्यालय प्रतिनिधि (यूआर) की नियुक्ति की गयी है। इस संबंध में कुलपति प्रो.कुनुल कंदीर के निर्देश पर कुलसचिव डाॅ.राजीव रंजन शर्मा ने शनिवार को अधिसूचना जारी की। जारी अधिसूचना के अनुसार पीजी संताली विभाग की सहायक प्रोफेसर डाॅ.शर्मिला सोरेन एसपी काॅलेज, दुमका, केकेएम काॅलेज, पाकुड़ के सहायक प्रोफेसर डाॅ.एसपी लोहरा साहेबगंज काॅलेज, पीजी राजनीति विज्ञान के सहायक प्रोफेसर डाॅ.अजय सिन्हा गोड्डा काॅलेज, साहेबगंज काॅलेज के राजनीति विज्ञान के सहायक प्रोफेसर डाॅ.राजीव कुमार सिंह केकेएम काॅलेज, पाकुड़, देवघर काॅलेज के राजीति विज्ञान के सहायक प्रोफेसर डाॅ.रंजीत कुमार झा एएस काॅलेज, देवघर, बांग्ला विभाग, देवघर काॅलेज के सहायक प्रोफेसर डाॅ.गोपाल पाल मोरजियावाला बीएड कॉलेज, जसीडीह, आरडी बाजला महिला काॅलेज, देवघर के सहायक प्रोफेसर डाॅ.किसलय सिन्हा हिन्दी विद्यापीठ बीएड कॉलेज, देवघर, अंग्रेजी विभाग, देवघर काॅलेज की सहायक प्रोफेसर डाॅ.अंजनी शर्मा जसीडीह बीएड कॉलेज, एएस काॅलेज देवघर के मनोविज्ञान विभाग की सहायक प्रोफेसर डाॅ.पुष्पलता देवसंघ बीएड कॉलेज, देवघर, देवघर काॅलेज के संस्कृत विभाग सहायक प्रोफेसर डाॅ.अंजू ठाकुर शिवम् कॉलेज ऑफ एजुकेशन, देवघर, साहेबगंज काॅलेज के मनोविज्ञान विभाग के सहायक प्रोफेसर डाॅ.चन्द्रशेखर प्रसाद बीएड कॉलेज, पाकुड़, पीजी उर्दू विभाग के सहायक प्रोफेसर डाॅ.एसटी खान टोकिपुर बीएड कॉलेज, रानीश्वर, एएस काॅलेज, देवघर के रसायन शास्त्र विभाग के सहायक प्रोफेसर डाॅ.अनिल कुमार चाणक्य टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, मधुपुर, एएस काॅलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग के सहायक प्रोफेसर डाॅ.अशोक कुमार राहत कॉलेज ऑफ एजुकेशन, मधुपुर, देवघर काॅलेज के दर्शनशास्त्र विभाग के सहायक प्रोफेसर डाॅ.बिनोद कुमार सिन्हा, मधुस्थली टीचर ट्रेनिंग कॉलेज, मधुपुर, एएस काॅलेज के संस्कृत विभाग सहायक प्रोफेसर डाॅ.भारती प्रसाद सरकारी बीएड कॉलेज, देवघर, पीजी रसायन शास्त्र विभाग के सहायक प्रोफेसर डाॅ.संतोष कुमार सिंह एएन कॉलेज, दुमका, पीजी इतिहास विभाग की सहायक प्रोफेसर अमिता कुमारी शिकारीपाड़ा कॉलेज, पीजी अर्थशास्त्र विभाग के सहायक प्रोफेसर डाॅ.राजीव केरकेट्टा भगवत झा आजाद कॉलेज, कुंडहित, जामताड़ा काॅलेज के अर्थशास्त्र विभाग के सहायक प्रोफेसर डाॅ.अनमोल अमर बाबा डिग्री कॉलेज, नाला, जामताड़ा काॅलेज के हिन्दी विभाग सहायक प्रोफेसर डाॅ.कोकिला गोराय संध्या महिला कॉलेज, जामताड़ा, देवघर काॅलेज के दर्शनशास्त्र विभाग के सहायक प्रोफेसर डाॅ.महेश कुमार सिंह डॉ.जेएम कॉलेज, जसीडीह, गोड्डा काॅलेज के रसायन शास्त्र विभाग के सहायक प्रोफेसर डाॅ.रंजन कुमार महिला कॉलेज, गोड्डा, केकेएम काॅलेज, पाकुड़ के इतिहास विभाग के सहायक प्रोफेसर डाॅ.कुमार राकेश बीएसके कॉलेज, बरहरवा, पीजी भौतिकी विभाग के सहायक प्रोफेसर डाॅ.राजेश कुमार यादव एस.बी.एस.एस.पी.एस.जे. कॉलेज, पथरगामा, साहेबगंज काॅलेज के सहायक प्रोफेसर डाॅ.सिदाम सिंह मुंडा बीएलएनएल बोहरा कॉलेज, राजमहल, पीजी राजनीति विज्ञान विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ.विजय कुमार मयूराक्षी ग्रामीण कॉलेज, रानीश्वर, जामताड़ा काॅलेज के इतिहास विभाग के सहायक प्रोफेसर डाॅ.मो.रिजवान जेजे डिग्री कॉलेज, मिहिजाम, एसपी महिला काॅलेज, दुमका की अर्थशास्त्र विभाग की सहायक प्रोफेसर डाॅ.रीना नीलिमा लकड़ा संत जेवियर्स कॉलेज, महारो, गोड्डा काॅलेज के हिन्दी विभाग के सहायक प्रोफेसर डाॅ.संजय प्रियम्बद एम.ए.के.ए. डिग्री कॉलेज, बसंतराय, गोड्डा और साहेबगंज काॅलेज के मनोविज्ञान विभाग के सहायक प्रोफेसर डाॅ.अनूप कुमार साह एस.एस.जे.जे.डिग्री कॉलेज, बोरियो के विश्वविद्यालय प्रतिनिधि नियुक्त किये गये है। यह जानकारी विश्वविद्यालय के जनसंपर्क पदाधिकारी प्रो.दीपक कुमार से मिली है।
0 477