Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय पुस्तकालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : प्रकृति की रक्षा ही मानवता की सुरक्षा राखाबनी में गंदगी और अवैध खटाल संचालन के खिलाफ ग्रामीणों ने उठाई आवाज, आवेदन देकर आयुक्त से की कार्र... रक्तदान कर शशि रंजन शशि ने निभाया मानवता का धर्म, जरूरतमंद मरीज को दिया जीवनदान खोरठा साहित्य के पुरोधा सुकुमार जी को दुमका में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि कुत्ता काटने की घटनाओं पर रोक के लिए जिला प्रशासन सक्रिय, बनेगा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर दुमका में दो दिवसीय निःशुल्क योग शिविर 4 जून से दुमका शहर के रसिकपुर बड़ा बांध से वृद्ध विष्णु प्रसाद साह लापता, परिजन परेशान ब्रह्माकुमारीज का सात दिवसीय समर कैंप संपन्न, संस्कार, योग और आत्मविश्वास से निखरे बच्चे विशेष बच्चों के सर्वांगीण विकास को समर्पित रहा विकास विद्यालय का समर कैंप, समापन पर बच्चों ने किये इ...

एसकेएमयू : परीक्षा कार्यक्रम जारी, बीएड की परीक्षा 19 अगस्त और यूजी सेमेस्टर 4 की परीक्षा 26 अगस्त से शुरू होगी

0 331

दुमका। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय ने शनिवार को तीन परीक्षाओं के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी किया। इस संबंध में जारी अधिसूचना के अनुसार यूजी सेमेस्टर 4 की परीक्षा 26 अगस्त से 16 सितंबर 2025 तक दो पालियों में आयोजित की जायेगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है। परीक्षा संचालन को सुव्यवस्थित बनाने के लिए विषयों को तीन समूहों—ग्रुप ‘ए’, ‘बी’ और ‘सी’ में बांटा गया है। ग्रुप ‘ए’ में बॉटनी, केमेस्ट्री, जियोलॉजी, फिजिक्स, जूलॉजी, जियोग्राफी, सोशियोलॉजी, गणित, होम साइंस, म्यूजिक एवं स्टेटिस्टिक्स जैसे विज्ञान एवं तकनीकी विषय शामिल किए गए हैं। ग्रुप ‘बी’ में हिंदी, संताली, बांग्ला, उर्दू, इंग्लिश, संस्कृत, पर्शियन, अर्थशास्त्र, कॉमर्स, प्राचीन भारतीय इतिहास एवं संस्कृति तथा ग्रामीण अर्थशास्त्र जैसे भाषायी एवं वाणिज्यिक विषय रखे गए हैं। ग्रुप ‘सी’ में हिस्ट्री, एलएसडब्लू, फिलॉसफी, पोलिटिकल साइंस एवं साइकोलॉजी जैसे कला व समाजशास्त्रीय विषयों को शामिल किया गया है। घोषित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार इन समूहों की परीक्षाएं अलग-अलग तिथियों में आयोजित की जायेगी। वहीं, बीएड सेमेस्टर 2 और सेमेस्टर 4 की परीक्षा 19 अगस्त से 25 अगस्त 2025 तक आयोजित होगी। बीएड सेमेस्टर 2 की परीक्षा दो पालियों में तथा सेमेस्टर 4 की परीक्षा केवल एक पाली में आयोजित की जायेगी। उक्त सभी परीक्षाओं से संबंधित विस्तृत कार्यक्रम की अधिसूचना विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ.जय कुमार साह ने कुलपति प्रो.कुनुल कंदीर के निर्देशानुसार जारी किया है। छात्र परीक्षा से संबंधित अधिसूचना एवं समय सारणी विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर देख सकते है। यह जानकारी विश्वविद्यालय के जनसंपर्क पदाधिकारी प्रो.दीपक कुमार ने दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.