Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
पूर्व नगर परिषद् अध्यक्ष अमिता रक्षित ने यूपीएससी में 41वीं रैंक लाने वाली सुदीपा दत्ता को किया सम्म... दुमका प्रीमियर लीग सीजन 2 की तैयारी शुरू, 8 टीमों के साथ होगा भव्य आयोजन झारखंड की शान बनी दुमका की सुदीपा दत्ता, यूपीएससी में 41वीं रैंक से लहराया सफलता का परचम दुमका : रसिकपुर में सूखा कुआं बना खतरे का कारण, भरवाने की मांग दुमका में बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ के विरोध में भीम आर्मी का प्रदर्शन दुमका इस्कॉन में गौर पूर्णिमा महोत्सव : फूलों की होली और हरिनाम की गूंज, सजा वृंदावन सा दिव्य धाम 22 फरवरी को दुमका के शिव सुंदरी रोड में हुई मारपीट घटना का मुख्य अभियुक्त मंटू ओझा गिरफ्तार फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष ओंकार नाथ झा का निधन, पीडीएस जगत में शोक की लहर वृद्धाश्रम में खिला खुशियों का गुलाल, रोटी बैंक दुमका ने होली पर बांटा अपनापन और सम्मान होली मिलन समारोह में नवनिर्वाचित नप अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया ने दिया सौहार्द, सहयोग और विकास का संदेश

गंभीर बीमारी से ठीक होने का अद्भूत है पंडित प्रदीप मिश्रा के द्वारा बताया गया कुंदकेश्वर महादेव का यह उपाय

0 405

इन दिनों मध्य प्रदेश के सीहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा के द्वारा श्री कुंदकेश्वर महादेव के नाम से शिवलिंग पर आंवला जल चढ़ाने की महिमा का खूब प्रचार-प्रसार हो रहा है। श्री शिव महापुराण की कथा सुनाने वाले पंडित प्रदीप मिश्रा के अनुसार रोग से मुक्ति के लिए और शरीर में जब बहुत ज्यादा कष्ट होने लगे तो कुंदकेश्वर महादेव का स्मरण करना चाहिए। श्री मिश्रा ने अपने प्रवचन में बताया है कि अगर कोई व्यक्ति किडनी, लीवर, कैंसर आदि गंभीर व बड़ी बीमारी से ग्रस्त है और वह ठीक नहीं हो पा रहा है तो उसके परिवार के किसी सदस्य को उसके नाम से श्री कुंदकेश्वर महादेव को आंवला मिश्रित जल चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से रोग समाप्त हो जाता है और व्यक्ति ठीक हो जाता है।

कुंदकेश्वर महादेव के नाम से शिवलिंग पर चढ़ाना है आंवला मिश्रित जल

पंडित प्रदीप मिश्रा के अनुसार किसी भी दिन अपने घर में स्थापित शिवलिंग या फिर किसी मंदिर में जाकर रात्रि के 9.15 बजे गंभीर बीमारी से ग्रसित व्यक्ति का नाम लेकर शिवलिंग पर आंवला मिश्रित जल चढ़ाना है। जलार्पण के दौरान भगवान श्री कुंदकेश्वर महादेव से बीमारी से ग्रसित व्यक्ति को ठीक करने की प्रार्थना करना है। ऐसा लगातार तीन दिन करना है। श्री मिश्रा के अनुसार कच्चा आंवला नहीं मिलने पर सूखा आंवला या फिर आंवले का पाउडर भी जल में मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाया जा सकता है। श्री मिश्रा के अनुसार ऐसा करने से श्री कुंदकेश्वर महादेव की कृपा से बीमार व्यक्ति ठीक हो जाता है।

दुमका के लोगों ने भी कहा वरदान है पंडित प्रदीप मिश्रा का यह उपाय

देश के विभिन्न क्षेत्रों के साथ झारखंड की उपराजधानी दुमका शहर के कई लोगों ने भी कहा है कि पंडित प्रदीप मिश्रा के द्वारा बताया गया उक्त उपाय भगवान शिव का वरदान है। कई लोगों ने वेबअखबार डाॅट काॅम से अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा है कि सच्चे मन और पूरी निष्ठा के साथ कुंदकेश्वर महादेव का नाम लेकर शिवलिंग पर रात्रि के 9.15 बजे आंवला मिश्रित जल अर्पण करने से सच में गंभीर बीमारी से ग्रसित व्यक्ति ठीक हो जाता है। संबंधित लोगों के अनुसार अगर कोई व्यक्ति गंभीर बीमारी से ग्रसित है और वह ठीक नहीं हो रहा है तो इलाज कराने के साथ-साथ कुंदकेश्वर महादेव के नाम से शिवलिंग पर आंवला मिश्रित जल चढ़ाने का यह उपाय जरूर करना चाहिए।

(webakhbar.com)

Leave A Reply

Your email address will not be published.