Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी रक्तदाताओं के सम्मान में सुरों की शाम कार्यक्रम 19 को, पश्चिम बंगाल के कलाकार हिन्दी सिनेमा के मधुर ... गरीब सेवा समिति ने गरीब व असहाय लोगों को कराया भोजन, बांटी जरूरत की सामग्री

कर्मचारियों ने सिविल सर्जन से की जरमुंडी और मसलिया के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.सुनील कुमार सिंह को हटाने की मांग

0 483
दुमका। झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ और महासंघ ने जरमुंडी और मसलिया प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ.सुनील कुमार सिंह पर तानाशाही और दबंगई का आरोप लगाते हुए उन्हें हटाने की मांग की है। इस बावत बुधवार को संघ और महासंघ के बैनर तले जरमुंडी और मसलिया प्रखंड के कर्मचारियों ने सिविल सर्जन को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में संघ ने डॉ.सुनील कुमार सिंह को तत्काल जरमुंडी और मसलिया प्रखंड के प्रभार से हटाने की मांग करते हुए बताया है कि जरमुंडी की लिपिक गीता कुमारी को बिना कारण पृच्छा किये हुए निलंबित किया गया है जो न्यायसंगत नहीं है। बिनोद कुमार मंडल ऑउटसोर्सिंग से काम कराकर उन्हें दो वर्षों से मानदेय नहीं दिया जा रहा है। ऑउटसोर्सिंग कर्मियों को मसलिया प्रखंड में 30 दिनों का और जरमुंडी में 26 दिनों का ही अनुपस्थिति विवरणी दिया जाता है। जबकि दोनों प्रखंडों का प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.सुनील कुमार सिंह ही है। जरमुंडी के चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी आशीष हरि से 30 दिनों का काम लिया जाता है। आशीष हरि को रविवार को भी अवकाश नहीं दिया जाता है। अनुबंध कर्मियों का कार्यानुभव प्रमाण पत्र निर्गत करने में विलंब किया जा रहा है। सिविल सर्जन ने कर्मचारियों की मांग को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर महासंघ अध्यक्ष प्राण मोहन मुर्मू, जिला सचिव राजीव नयन तिवारी, कोषाध्यक्ष माधव कुमार सिंह, लिपिक सचिव साधु मंडल, चिकित्सा संघ के अध्यक्ष तपन कुमार ठाकुर, जिला सचिव कैलाश प्रसाद साह, मीडिया प्रभारी सच्चिदानन्द सोरन, संजय कुमार ठाकुर, मनमोहन कुमार, मनोज कुमार, गीता कुमारी, बबिता कुमारी, शांति कुमारी हेम्ब्रम आदि उपस्थित थी।
Leave A Reply

Your email address will not be published.