Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
पूर्व नगर परिषद् अध्यक्ष अमिता रक्षित ने यूपीएससी में 41वीं रैंक लाने वाली सुदीपा दत्ता को किया सम्म... दुमका प्रीमियर लीग सीजन 2 की तैयारी शुरू, 8 टीमों के साथ होगा भव्य आयोजन झारखंड की शान बनी दुमका की सुदीपा दत्ता, यूपीएससी में 41वीं रैंक से लहराया सफलता का परचम दुमका : रसिकपुर में सूखा कुआं बना खतरे का कारण, भरवाने की मांग दुमका में बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ के विरोध में भीम आर्मी का प्रदर्शन दुमका इस्कॉन में गौर पूर्णिमा महोत्सव : फूलों की होली और हरिनाम की गूंज, सजा वृंदावन सा दिव्य धाम 22 फरवरी को दुमका के शिव सुंदरी रोड में हुई मारपीट घटना का मुख्य अभियुक्त मंटू ओझा गिरफ्तार फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष ओंकार नाथ झा का निधन, पीडीएस जगत में शोक की लहर वृद्धाश्रम में खिला खुशियों का गुलाल, रोटी बैंक दुमका ने होली पर बांटा अपनापन और सम्मान होली मिलन समारोह में नवनिर्वाचित नप अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया ने दिया सौहार्द, सहयोग और विकास का संदेश

दुर्गा पूजा : इस बार दुमका बाबूपाड़ा के पूजा पंडाल में ऑपरेशन सिन्दूर की झलक

0 407

दुमका। दुमका शहर और इसके आसपास के इलाके में दुर्गा पूजा की तैयारी पूरी हो गयी है। सोमवार को मंदिर का पट खुलते ही लोग मां दुर्गा का दर्शन कर सकेंगे। इससे पहले सभी मंदिरों एवं पूजा पंडालों से सुबह कलश यात्रा निकाली जायेगी। हर वर्ष अपने पूजा पंडाल को लेकर चर्चा में रहने वाले दुमका शहर के बाबूपाड़ा पूजा पंडाल में इस बार लोगों को भारत के द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिन्दूर की झलक देखने को मिलेगी। गौरतलब है कि दुमका शहर में दुर्गास्थान, धर्मस्थान, बाबूपाड़ा, न्यू बाबूपाड़ा, कुम्हार पाड़ा, यज्ञ मैदान, रसिकपुर, राखाबनी बगनोचा, शिवपहाड़, गिद्धनी पहाड़ी, गांधी नगर, डंगाल पाड़ा, कानू पाड़ा, रसिकपुर सुभाष नगर, राधा माधव मंदिर गिलानपाड़ा, केन्द्रीय कारागार, दुधानी, कड़हलबील, चूहा बगान, पागल बाबा दुर्गा मंदिर, महुआ डंगाल विजयपुर, बंदजोरी, खिजुरिया आदि स्थानों में पूरे धूमधाम के साथ दुर्गा पूजा मनाया जाता है। इन स्थानों पर मां दुर्गा के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ देखने को बनती है। दुमका शहर से चार किलोमीटर दूर ननकु कुरूवा और आठ किलोमीटर दूर सतन आश्रम धधकिया में भी पूरे धूमधाम के साथ दुर्गा पूजा मनाया जाता है। दुमका शहर के धर्मस्थान और पागल बाबा दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा की स्थायी प्रतिमा है। जबकि अन्य जगहों पर हर वर्ष की तरह इस बार भी मां दुर्गा की भव्य व सुंदर प्रतिमा स्थापित की गयी है, जहां सोमवार से पूरे विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की पूजा-अर्चना प्रारंभ होगी।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.