Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय पुस्तकालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : प्रकृति की रक्षा ही मानवता की सुरक्षा राखाबनी में गंदगी और अवैध खटाल संचालन के खिलाफ ग्रामीणों ने उठाई आवाज, आवेदन देकर आयुक्त से की कार्र... रक्तदान कर शशि रंजन शशि ने निभाया मानवता का धर्म, जरूरतमंद मरीज को दिया जीवनदान खोरठा साहित्य के पुरोधा सुकुमार जी को दुमका में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि कुत्ता काटने की घटनाओं पर रोक के लिए जिला प्रशासन सक्रिय, बनेगा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर दुमका में दो दिवसीय निःशुल्क योग शिविर 4 जून से दुमका शहर के रसिकपुर बड़ा बांध से वृद्ध विष्णु प्रसाद साह लापता, परिजन परेशान ब्रह्माकुमारीज का सात दिवसीय समर कैंप संपन्न, संस्कार, योग और आत्मविश्वास से निखरे बच्चे विशेष बच्चों के सर्वांगीण विकास को समर्पित रहा विकास विद्यालय का समर कैंप, समापन पर बच्चों ने किये इ...

सेवा पखवाड़ा : चर्चा का विषय बना दुमका शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं का स्वच्छता अभियान, लोगों ने की तारीफ

0 353
दुमका। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से भाजपा का सेवा पखवाड़ा प्रारंभ हुआ है। 02 अक्टूबर तक चलने वाले इस सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रतिदिन सामाजिक कार्यों का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत दुमका शहर में अब तक स्वच्छता अभियान के साथ रक्तदान शिविर, निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, प्रबुद्ध संवाद आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।
इन कार्यक्रमों में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा दुमका शहर में लगातार चलाया जा रहा स्वच्छता अभियान चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग भारतीय जनता पार्टी के इस स्वच्छता अभियान की तारीफ कर रहे है।
गौरतलब है कि भाजपा का स्वच्छता अभियान यहां कार्यक्रम के जिला संयोजक धमेन्द्र सिंह बिट्टू के नेतृत्व में व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा है। इसके तहत भाजपा कार्यकर्ता रोज शहर के विभिन्न मंदिरों, चौक-चौराहों एवं अन्य स्थानों की साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रहे है।
इस क्रम में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा दुमका शहर के पोखरा चौक स्थित बड़ाबांध घाट एवं बड़ाबांध ठाकुरबाड़ी परिसर की साफ-सफाई की गयी।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पोखरा चौक स्थित अमर शहीद वीर सिदो कान्हु की प्रतिमा एवं प्रतिमा स्थल की साफ-सफाई कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बलिदान को भी याद किया।
आज के स्वच्छता अभियान में कार्यक्रम संयोजक धर्मेंद्र सिंह बिट्टू, डाॅ.अंजुला मुर्मू, प्रो.अनुज आर्य, पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज कुमार साह, मार्शल ऋषिराज टुडू, पवन केशरी, रूपेश मंडल, रानी सिंह, वीरेंद्र हांसदा, रामकृष्ण हेम्ब्रम आदि शामिल थे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.