Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
पूर्व नगर परिषद् अध्यक्ष अमिता रक्षित ने यूपीएससी में 41वीं रैंक लाने वाली सुदीपा दत्ता को किया सम्म... दुमका प्रीमियर लीग सीजन 2 की तैयारी शुरू, 8 टीमों के साथ होगा भव्य आयोजन झारखंड की शान बनी दुमका की सुदीपा दत्ता, यूपीएससी में 41वीं रैंक से लहराया सफलता का परचम दुमका : रसिकपुर में सूखा कुआं बना खतरे का कारण, भरवाने की मांग दुमका में बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ के विरोध में भीम आर्मी का प्रदर्शन दुमका इस्कॉन में गौर पूर्णिमा महोत्सव : फूलों की होली और हरिनाम की गूंज, सजा वृंदावन सा दिव्य धाम 22 फरवरी को दुमका के शिव सुंदरी रोड में हुई मारपीट घटना का मुख्य अभियुक्त मंटू ओझा गिरफ्तार फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष ओंकार नाथ झा का निधन, पीडीएस जगत में शोक की लहर वृद्धाश्रम में खिला खुशियों का गुलाल, रोटी बैंक दुमका ने होली पर बांटा अपनापन और सम्मान होली मिलन समारोह में नवनिर्वाचित नप अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया ने दिया सौहार्द, सहयोग और विकास का संदेश

मॉडल कॉलेज राजमहल में विश्व छात्र दिवस के रूप में मनी पूर्व राष्ट्रपति डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती

0 166

राजमहल। मॉडल कॉलेज राजमहल में बुधवार को विश्व छात्र दिवस के रूप में पूर्व राष्ट्रपति भारतरत्न डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। प्राचार्य डॉ.रणजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में झारखंड एकेडमिक काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष प्रो.अरविंद कुमार सिंह बतौर मुख्य अतिथि और साहिबगंज कॉलेज की पूर्व प्राचार्या डॉ.मृदुला सिन्हा एवं इग्नू अध्ययन केंद्र साहिबगंज के काउंसलर प्रो.कमल महावर विशिष्ट अतिथि के रुप में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व राष्ट्रपति डॉ.अब्दुल कलाम की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप जलाकर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ.सिंह ने डॉ.अब्दुल कलाम के जीवन और उनके वैज्ञानिक योगदानों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ.कलाम न केवल एक महान वैज्ञानिक थे, बल्कि एक सच्चे शिक्षक और प्रेरणादायक व्यक्ति थे। उन्होंने कहा कि डॉ.कलाम का जीवन सादगी, समर्पण और राष्ट्र सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है, जिससे प्रत्येक विद्यार्थी को प्रेरणा लेनी चाहिए।

डॉ.मृदुला सिन्हा ने अपने संबोधन में विशेष रूप से छात्राओं को आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया। प्रो.कमल महावर ने विद्यार्थियों से एक सशक्त, जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिक बनकर देश के विकास में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य डॉ.सिंह ने कहा कि डॉ.कलाम का जीवन दर्शन आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन वाणिज्य विभाग के सहायक प्राध्यापक एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ.रमजान अली ने किया। कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों एवं विद्यार्थियों ने कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के साथ कॉलेज के प्राध्यापक डॉ.अमित कुमार, डॉ.विवेक कुमार महतो, अजय सोनी आदि उपस्थित थे। गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र के द्वारा वर्ष 2010 में पूर्व राष्ट्रपति भारतरत्न डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम के सम्मान  में  उनकी जंयती 15 अक्टूबर को विश्व छात्र दिवस घोषित किया गया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.